जीवन में अनुशासन, समर्पण व आत्मनिर्भरता आवश्यक : कर्नल विजय ठाकुर

संत माइकल्स हाई स्कूल जमालपुर में कक्षा 9 एवं 10 के विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय जीवन उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

जमालपुर. संत माइकल्स हाई स्कूल जमालपुर में कक्षा 9 एवं 10 के विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय जीवन उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसका शुभारंभ प्रार्थना एवं भजन से किया गया. मुख्य अतिथि मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलसचिव कर्नल विजय कुमार ठाकुर थे. मुख्य अतिथि ने कहा कि जीवन में अनुशासन, समर्पण और आत्मनिर्भरता आवश्यक है. इसे हम अपने छात्र जीवन में ही आत्मसात करें तो जीवन को सही दिशा दे सकते हैं. उन्होंने कहा कि छात्र जीवन के साथ ही हम अपने भविष्य को तय कर सकते हैं. जिसके लिए जरूरी है कि अपनी प्रारंभिक शिक्षा के बाद हम किसी क्षेत्र में जाना चाहते हैं. उसका चयन करें. इसके लिए हमें सही मार्गदर्शन हमारे शिक्षक ही दे सकते हैं, क्योंकि वे हमारी क्षमता को न केवल जानते हैं, बल्कि इन क्षमताओं का विकास भी शिक्षक ही करते हैं. इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को कई टिप्स भी दिये. पटना रीजन के यूथ डायरेक्टर फादर जयकुमार ने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास सकारात्मक सोच और नैतिक मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया. ज्योति कुमार ने समाज में युवाओं की भूमिका और शिक्षा के महत्व पर जोर दिया. जिसके बाद विविध गतिविधियों, खेल एवं प्रेरणादायक वक्तव्यों के माध्यम से व्यक्तित्व विकास, शैक्षणिक सुधार, कैरियर परामर्श तथा अध्ययन को प्रभावी बनाने के सुझाव को प्रस्तुत किया गया. इससे पहले प्रधानाचार्य चंदन माइकल ने अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ, स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र प्रदान कर किया. कक्षा 10 की प्रज्ञा गर्ग और मुदित आनंद ने सभी अतिथियों और आयोजकों के प्रति कृतज्ञता प्रकट की. धन्यवाद ज्ञापन उप प्रधानाचार्य रश्मि राज ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >