असगंज. सुलतानगंज-देवघर मुख्य मार्ग में गुरुवार की शाम मासुमगंज में कार व टोटो की आमने-सामने टक्कर हो गयी, जिसमें टोटो चालक की मौत हो गयी है. जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गये. इधर कार छोड़ कर चालक व सवारी भाग निकले. मृतक टोटो चालक की पहचान अब तक नहीं हो पाया है. बताया जाता है कि सुलतानगंज की ओर से टोटो यात्री लेकर तारापुर की तरफ जा रही थी. जैसे ही वह मासूमगंज तरवन्ना पोखर के समीप पहुंचा कि एक अनियंत्रित कार ने सामने से टोटो में टक्कर मार दी. जिससे टोटो और उस पर सवार यात्री सड़क पर जा गिरे. इस हादसे में चालक की मौत मौके पर ही हो गयी. जबकि आधे दर्जन यात्री घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए पीएचसी असरगंज ले जाया गया. जबकि कार छोड़कर चालक व उस पर सवार यात्री फरार हो गये. सूचना पर असरगंज थाना पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया. पुलिस मृतक की पहचान को लेकर प्रयास कर रही है. पुलिस ने कार व टोटो को अपने ले लिया.
असरगंज में कार व टोटो की टक्कर में एक की मौत, आधा दर्जन घायल
कार छोड़ कर चालक व सवारी भाग निकले
