सादे समारोह में 18 मार्च को मनाया जायेगा एमयू का आठवां स्थापना दिवस

मुंगेर विश्वविद्यालय का आठवां स्थापना दिवस 18 मार्च को सादे समारोह में मनाया जायेगा.

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय का आठवां स्थापना दिवस 18 मार्च को सादे समारोह में मनाया जायेगा. इसे लेकर शनिवार को डीएसडब्ल्यू प्रो महेश्वर मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजन कमेटी की बैठक आयोजित की गयी. इसमें कार्यक्रम की रूपरेखा व बजट पर चर्चा की गयी. बैठक में आयोजन समिति के सदस्य एनएसएस कोआर्डिनेटर मुनींद्र कुमार सिंह, डिप्टी रजिस्ट्रार-2 डॉ अंशु कुमार राय, सांस्कृतिक कला परिषद अधिकारी डॉ मृत्युंजय कुमार मिश्रा तथा पूर्व प्रॉक्टर डॉ संजय कुमार थे. बैठक में निर्णय लिया गया कि डीजे कॉलेज के ऑडिटोरियम में 18 मार्च को अपराह्न 2.30 से शाम 5 बजे तक स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. इसमें एक घंटे विश्वविद्यालय के अबतक के कार्यकाल सहित अन्य बातों पर वक्ताओं की चर्चा होगी, जबकि एक घंटे का सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा. इसके अतिरिक्त बैठक में स्थापना दिवस के बजट पर भी चर्चा की गयी. इसमें पिछले साल के स्थापना दिवस के बजट में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर बजट रखने पर चर्चा हुई. इसके बाद बैठक में आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा कार्यक्रम के रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गयी. डीएसडब्ल्यू ने बताया कि स्थापना दिवस कार्यक्रम को लेकर तैयारी आरंभ कर दी गयी है. सादे समारोह में विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस मनाया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >