मुंगेर विश्वविद्यालय :18 से आरंभ होगी स्नातक सेमेस्टर-3 व 5 की परीक्षा

मुंगेर विश्वविद्यालय :18 से आरंभ होगी स्नातक सेमेस्टर-3 व 5 की परीक्षा

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-3 तथा सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-5 की परीक्षा 18 जून से 27 केंद्रों पर होगी, जबकि 13 जून को ही विश्वविद्यालय द्वारा दोनों सत्रों के लिए विश्वविद्यालय द्वारा एडमिट कार्ड जारी किया जायेगा, जिसे विद्यार्थी अपने संबंधित कॉलेज से प्राप्त कर सकते हैं. विश्वविद्यालय की सूचना के अनुसार स्नातक सेमेस्टर-3 और 5 की परीक्षा 18 जून से आरंभ होगी. इसमें स्नातक सेमेस्टर-3 की परीक्षा 18 जून से नौ जुलाई तक 27 केंद्रों पर होगी, जिसमें 18 जून से सात जुलाई तक की परीक्षा प्रतिदिन एक पाली में सुबह 8.45 से अपराह्न 12 बजे तक होगी, जबकि आठ और नौ जुलाई की परीक्षा दो पालियों में होगी. इसमें प्रथम पाली की परीक्षा की परीक्षा सुबह 8.45 से अपराह्न 12 बजे तक होगी, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 1.45 बजे से अपराह्न 5 बजे तक ली जायेगी. वही स्नातक सेमेस्टर-5 की परीक्षा पूर्व निर्धारित 27 केंद्रों पर 18 जून से सात जुलाई तक प्रतिदिन दूसरी पाली में होगी. जो अपराह्न 1.45 बजे से शाम 5 बजे तक होगी. इधर, परीक्षा को लेकर जहां विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक सेमेस्टर-3 के एमजेसी व एमआईसी विषयों को 4-4 ग्रुप में बांटा गया है. वही एमडीसी के विषयों को तीन तथा एईसी व एसईसी विषयों को दो ग्रुप में बांटा गया है. इसके अतिरिक्त स्नातक सेमेस्टर-5 के लिए एमजेसी व एमआईसी विषयों को दो-दो ग्रुप में बांटा गया है. इधर, विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है, जबकि परीक्षा को लेकर ग्रीष्मावकाश के बीच ही विश्वविद्यालय के निर्देश पर सभी कॉलेज खुल चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT JHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >