वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में था 51.10 प्रतिशत, 2025 में पहुंचा 62.74 प्रतिशत
मुंगेर. बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में गुरुवार को हुए मतदान में मुंगेर 11.64 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ राज्य में प्रथम स्थान पर रहा. इस चुनाव में जहां जिले के कुल 62.74 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. वहीं 2020 के विधानसभा चुनाव में मुंगेर का कुल मतदान प्रतिशत 51.10 था. इस प्रकार मुंगेर जहां 18 जिले में हुए चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने वाला पहला जिला बना, वहीं समस्तीपुर जिला दूसरे और लखीसराय जिला तीसरे स्थान पर रहा.बिहार के 18 जिलों के 121 विधानसभा में प्रथम चरण के लिए गुरुवार को मतदान हुआ, जिसमें वोटिंग प्रतिशत बढ़ोतरी के भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए मुंगेर ने पहले चरण वाले राज्य के सभी 17 जिलों को पीछे छोड़ दिया. मुंगेर जिले ने 2020 की तुलना में 11.64 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ राज्य में वोटिंग प्रतिशत बढ़ोतरी के मामले में सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए प्रथम स्थान हासिल किया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी निखिल धनराज ने भारत निर्वाचन आयोग के वोट प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश पर खुद स्वीप कोषांग की कमान संभाल रखी थी. उनकी देख-रेख में स्वीप ने शहर से लेकर गांव तक, स्कूल से लेकर कॉलेज तक, जीविका, आंगनबाड़ी सहित अन्य की भागीदारी मतदाता जागरूकता अभियान में सुनिश्चित की गयी. यही कारण है कि मुंगेर जिले ने अपने 2020 के विधानसभा का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 11.64 प्रतिशत वोटिंग में बढ़ोतरी की. चुनाव आयोग ने वोटिंग प्रतिशत बढ़ोतरी का जो डाटा जारी किया है, उसके अनुसार मुंगेर जिले में 2020 के चुनाव में 51.10 प्रतिशत वोटिंग हुई थी, जबकि 2025 के चुनाव में 11.64 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 62.75 प्रतिशत वोटिंग को पहुंचा दिया.
मुंगेर जिला में मतदान व मतदाता के आंकड़े
कुल मतदाता : 09, 98, 415
कुल मतदान : 06, 26, 415कुल प्रतिशत : 62.74
महिला मतदाता : 04, 65, 679कुल महिलाओं ने किया मतदान : 02, 98, 292
पुरूष मतदाता : 05, 52, 436कुल पुरुषों ने किया मतदान : 03, 28, 120
विधानसभा वार आंकड़ा
विधान सभा कुल मतदाता कुल मतदान प्रतिशत
तारापुर 03, 29, 894 02, 15, 156 65.22
मुंगेर 03, 39, 837 02, 10, 517 61.95जमालपुर 03, 28, 684 02, 00, 742 61.07
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
