मुंगेर में बीए की परीक्षा देने जा रही छात्रा की सड़क हादसे में मौत, मामा गंभीर रूप से घायल

Munger road accident: मृतका की पहचान बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर गांव निवासी संजय कुमार की 21 वर्षीय पुत्री खुशी कुमारी के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि खुशी अपने मामा मनीष कुमार के साथ बाइक से बेगूसराय बीए पार्ट-वन की परीक्षा देने जा रही थी. वह नौवागढ़ी उत्तरी पंचायत के चड़ौन गांव स्थित अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही थी.

श्रीकृष्ण सेतु एप्रोच पथ पर हाईवा की टक्कर से हुआ हादसा, परिवार में मचा कोहराम

मुंगेर से वीरेंद्र कुमार सिंह की रिपोर्ट:

Munger road accident: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के श्रीकृष्ण सेतु एप्रोच पथ स्थित टीओपी के समीप शुक्रवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बीए की परीक्षा देने जा रही एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा उसका मामा गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों और हाईवे गश्ती दल की मदद से दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया. घायल युवक का इलाज जारी है.

मृतका की पहचान बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर गांव निवासी संजय कुमार की 21 वर्षीय पुत्री खुशी कुमारी के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि खुशी अपने मामा मनीष कुमार के साथ बाइक से बेगूसराय बीए पार्ट-वन की परीक्षा देने जा रही थी. वह नौवागढ़ी उत्तरी पंचायत के चड़ौन गांव स्थित अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही थी.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही बाइक श्रीकृष्ण सेतु एप्रोच पथ स्थित टीओपी के समीप पहुंची, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार हाईवा ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि खुशी सड़क पर गिर गई और वाहन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं उसके मामा मनीष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए.

घायल मनीष कुमार ने बताया कि खुशी पढ़ाई में मेधावी थी और भविष्य में सरकारी सेवा में उच्च पद हासिल करने का सपना देख रही थी. उसकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. घटना के बाद गांव और रिश्तेदारों में शोक का माहौल है.

मुफस्सिल थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना के बाद चालक हाईवा लेकर मौके से फरार हो गया. पुलिस टोल प्लाजा एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. जल्द ही वाहन और चालक की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. मामले की जांच जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >