मुंगेर पुलिस विभाग में फेरबदल, चार पुलिस पदाधिकारी इधर से उधर

टेटियाबंबर थाना में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक भोला सिंह का तबादला असरगंज थाना में किया गया है.

पुलिस केंद्र और विभिन्न थानों से अधिकारियों को नयी जिम्मेदारी, तत्काल योगदान का निर्देश

मुंगेर

पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने चार पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया है. जारी आदेश के अनुसार पुलिस केंद्र, मुंगेर में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक सुरेंद्र कुमार मिश्रा एवं पंकज कुमार का तबादला कर उन्हें मुंगेर साइबर थाना भेजा गया है. वहीं असरगंज थाना में कार्यरत पुलिस अवर निरीक्षक श्रीराम प्रसाद को भी स्थानांतरित करते हुए मुंगेर साइबर थाना में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके अलावा टेटियाबंबर थाना में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक भोला सिंह का तबादला असरगंज थाना में किया गया है. पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश में कहा गया है कि सभी संबंधित पुलिस पदाधिकारी अविलंब अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान कर इसकी सूचना समर्पित करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vinod rao

विनोद राव प्रिंट माध्यम में 24 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >