संभावित बाढ़ को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 44 पंचायतों में दवा उपलब्ध रखने का निर्देश

Munger news: सिविल सर्जन ने बताया कि मुंगेर जिले के असरगंज, बरियारपुर, धरहरा, जमालपुर, हवेली खड़गपुर और मुंगेर सदर प्रखंड की कुल 44 पंचायतें बाढ़ से प्रभावित होती हैं. इसे देखते हुए सभी संबंधित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को आवश्यक दवाओं का पर्याप्त भंडारण रखने का निर्देश दिया गया है.


छह प्रखंडों में मोबाइल मेडिकल टीम होगी तैनात, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों को भी किया जा रहा सशक्त

मुंगेर से अमित झा की रिपोर्ट:


Munger news: जिले में संभावित बाढ़ को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. सिविल सर्जन डॉ. राजू ने बाढ़ प्रभावित छह प्रखंडों की 44 पंचायतों में आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. साथ ही आपदा की स्थिति से निपटने के लिए मोबाइल मेडिकल टीमों के गठन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है.

सिविल सर्जन ने बताया कि मुंगेर जिले के असरगंज, बरियारपुर, धरहरा, जमालपुर, हवेली खड़गपुर और मुंगेर सदर प्रखंड की कुल 44 पंचायतें बाढ़ से प्रभावित होती हैं. इसे देखते हुए सभी संबंधित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को आवश्यक दवाओं का पर्याप्त भंडारण रखने का निर्देश दिया गया है.

उन्होंने बताया कि बाढ़ के दौरान स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित नहीं हों, इसके लिए प्रत्येक प्रभावित प्रखंड में एक-एक मोबाइल मेडिकल टीम तैनात की जाएगी. प्रत्येक टीम में एक चिकित्सक और दो एएनएम शामिल रहेंगे, जो जरूरत पड़ने पर प्रभावित क्षेत्रों में जाकर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएंगे.

इसके अलावा बाढ़ प्रभावित पंचायतों में संचालित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों को भी सुदृढ़ किया जा रहा है. इन केंद्रों पर आवश्यक दवाएं और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं.

सिविल सर्जन ने बताया कि बाढ़ के दौरान और उसके बाद संक्रमण फैलने की आशंका को देखते हुए पर्याप्त मात्रा में ब्लीचिंग पाउडर की मांग भी विभाग को भेजी गई है, ताकि प्रभावित क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखी जा सके और संक्रामक बीमारियों पर नियंत्रण रखा जा सके.

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क है और सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी की जा रही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >