मुंगेर में विश्व पर्यावरण दिवस पर लोको शेड की साइकिल रैली, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Munger news: साइकिल रैली लोको शेड परिसर से शुरू होकर कैंप रोड, अल्बर्ट रोड, पोस्ट ऑफिस चौक, वर्कशॉप रोड और महंत चौक होते हुए विभिन्न मार्गों से गुजरकर पुनः लोको शेड पहुंचकर संपन्न हुई. रैली में बड़ी संख्या में रेलकर्मियों ने भाग लिया और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया.

पौधारोपण कर रेलकर्मियों ने लिया हरियाली बढ़ाने और स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प

मुंगेर के जमालपुर से विजय कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

Munger news: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जमालपुर लोको शेड की ओर से पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से साइकिल रैली का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता (डीजल) कृष्ण कुमार दास ने किया.

साइकिल रैली लोको शेड परिसर से शुरू होकर कैंप रोड, अल्बर्ट रोड, पोस्ट ऑफिस चौक, वर्कशॉप रोड और महंत चौक होते हुए विभिन्न मार्गों से गुजरकर पुनः लोको शेड पहुंचकर संपन्न हुई. रैली में बड़ी संख्या में रेलकर्मियों ने भाग लिया और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया.

इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता (डीजल) कृष्ण कुमार दास ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी योजनाओं तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति को इसमें सक्रिय भूमिका निभानी होगी. उन्होंने लोगों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने, प्रदूषण कम करने और पर्यावरण संरक्षण के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की.

रैली से पूर्व लोको शेड परिसर स्थित उद्यान में छायादार पौधों का रोपण किया गया. इस दौरान अधिकारियों और रेलकर्मियों ने पौधारोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लिया. कृष्ण कुमार दास ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी उतना ही जरूरी है.

कार्यक्रम में एएमएम बृजभूषण, एएमई अशोक कुमार, सुपरवाइजर विनय कुमार सिंह, एन.के. पाठक, सौरभ कुमार, मनोज सिंह, आलोक कुमार, प्रभास कुमार, निरंजन सिंह, बिनय बिहारी, प्रमोद कुमार, केडी यादव, शिवदयाल मंडल, प्रमोद पासवान, सुजीत कुमार, धर्मेंद्र कुमार, अमित राज, रामजी साह, साकेत कुमार, शिशुपाल समेत दर्जनों रेलकर्मी मौजूद रहे.

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और हरियाली बढ़ाने का संदेश आम लोगों तक पहुंचाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >