विश्व पर्यावरण दिवस पर एसएसबी ने चलाया पौधरोपण अभियान, ग्रामीणों के बीच बांटे पौधे

Munger environment day: कार्यक्रम का आयोजन 16वीं वाहिनी, जमुई के कमांडेंट अनिल कुमार पठनीय के निर्देश पर 'एफ' समवाय के कंपनी प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार पासवान के नेतृत्व में किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा ग्रामीणों में प्रकृति और हरियाली के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था.

जटातरी और छोटकी हथिया गांव में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

हवेली खड़गपुर (मुंगेर) से रतन झा की रिपोर्ट:

Munger environment day: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 16वीं वाहिनी, जमुई के अधीन हवेली खड़गपुर स्थित ‘एफ’ समवाय द्वारा जटातरी एवं छोटकी हथिया गांव में विशेष पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान ग्रामीणों के बीच पौधों का वितरण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया.

कार्यक्रम का आयोजन 16वीं वाहिनी, जमुई के कमांडेंट अनिल कुमार पठनीय के निर्देश पर ‘एफ’ समवाय के कंपनी प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार पासवान के नेतृत्व में किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा ग्रामीणों में प्रकृति और हरियाली के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था.

कार्यक्रम की शुरुआत एसएसबी जवानों, ग्रामीणों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं जटातरी गांव के सरपंच हरिमोहन तुरी की उपस्थिति में पौधरोपण से हुई. इस दौरान गांव में फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए. साथ ही ग्रामीणों के बीच पौधों का वितरण कर उन्हें पौधों की देखभाल और संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया.

मौके पर निरीक्षक पवन कुमार पासवान ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी जरूरत है. ऐसे कार्यक्रम न केवल हरियाली बढ़ाने में सहायक होते हैं, बल्कि लोगों को सामाजिक एवं नैतिक जिम्मेदारियों के प्रति भी जागरूक करते हैं. उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की.

स्थानीय ग्रामीणों ने एसएसबी के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज में सकारात्मक संदेश भी देते हैं. उन्होंने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की उम्मीद जताई.

कार्यक्रम में सशस्त्र सीमा बल के उप निरीक्षक डी.पी. सिंह, सहायक उप निरीक्षक बाटा केशा, मुख्य आरक्षी धर्मेंद्र कुमार, आरक्षी अर्जुन पासवान समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shruti Kumari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >