Munger Assembly : व्हील चेयर पर परिवार संग मतदान करने पहुंचे वृद्ध दंपती

Munger Assembly : लोकतंत्र के इस महापर्व में जहां युवा और महिलाओं की अच्छी भागीदारी रही

Munger Assembly : मुंगेर.

लोकतंत्र के इस महापर्व में जहां युवा और महिलाओं की अच्छी भागीदारी रही. वहीं बुजुर्ग भी इसमें पीछे नहीं रहे. बड़ी संख्या में बुजुर्ग मतदाता भी मतदान केंद्र तक पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया. वैसे ऐसे मतदाताओं में व्यवस्था के प्रति यह रोष भी रहा कि वे अपने घर पर मतदान नहीं कर पाये. मुंगेर टाउन उच्च विद्यालय मतदान केंद्र पर व्हील चेयर पर पहुंचे 98 वर्षीय वृद्ध रामजी सिंह व उनकी धर्मपत्नी शांति देवी वोट देकर काफी खुश थे. उन्होंने बताया कि वे कभी भी अपने मताधिकार को मिस नहीं किये. हर बार एक जागरूक नागरिक के रूप में वे वोट डालते रहे हैं. इस अवसर पर उनके पुत्र पंकज कुमार, पुत्रवधू पुष्पा देवी, कुणाल सूर्यभूषण, राहुल कुमार भूषण, सुमन कुमारी सभी एक साथ मतदान करने पहुंचे.

प्रमंडलीय आयुक्त व जिलाधिकारी ने डाले वोट

मुंगेर.

लोकतंत्र के महापर्व में वरीय अधिकारियों ने भी अपना वोट दिया. प्रमंडलीय आयुक्त अवनीश कुमार सिंह ने अपनी पत्नी के साथ जिला परिषद में स्थित बूथ संख्या 16 पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया. जबकि नगर निगम स्थित मतदान केंद्र पर जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पणीकर ने अपने वोट डाले. उन्होंने कहा कि हर नागरिक को अपने मताधिकारी का प्रयोग जरूर करना चाहिए.

कंट्रोल रूम में बनी रही गहमागहमी

मुंगेर.

जिला मुख्यालय के समाहरणालय स्थित एनआइसी भवन में कंट्रोल रूम बनाया गया था. जिले के तीनों विधानसभा में हो रहे मतदान प्रक्रिया की पूरी जानकारी ली जा रही थी. कर्मी लगातार फोन और मोबाइल से जानकारी जुटाने में व्यस्त दिखे. जबकि जिलाधिकारी निखिल धनराज व पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद भी समय-समय पर कंट्रोल रूम पहुंच कर जिले में हो रहे मतदान का जायजा लेते रहे और चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में चुनाव को संपन्न कराने का दिशा-निर्देश देते रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Birendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >