कार्यशाला में माताओं ने प्रस्तुत की अपनी प्रतिभा

सरस्वती शिशु मंदिर बेकापुर में वाटिका स्तर पर माताओं के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया

मुंगेर. सरस्वती शिशु मंदिर बेकापुर में वाटिका स्तर पर माताओं के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसका शुभारंभ सामूहिक रूप से माताओं व प्रधानाचार्य संतोष आनंद ने दीप प्रज्वलन कर किया. कार्यशाला की प्रमुख पूनम कुमारी ने कार्यशाला के उद्देश्य की विस्तार से चर्चा की. मौके पर सभी माताओं ने बड़ी तन्मयता के साथ अपनी-अपनी प्रतिभा का परिचय दिया. प्रधानाध्यापक ने कहा कि व्यवहारिक शिक्षा कौशल को बढ़ावा देने और ज्ञान को व्यवहारिक रूप में लागू करने में सहायक है. माताओं की सक्रियता से उनकी स्वयं की प्रगति से बच्चों का लाभान्वित होना स्वाभाविक है. इस कार्यशाला से विद्यालय की पूरी गतिविधि की भी जानकारी माताओं को दी गयी. बच्चों में मां के प्रति लगाव की भावना और बढ़ेगी और यह मनोवैज्ञानिक रूप से बच्चों को मजबूत करेगा. कार्यक्रम में शिपुराज, तान्या, रजनी कुमारी, विनीता, तरुण कुमार, निखिल, जानकी, तुलसी सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RANA GAURI SHAN

RANA GAURI SHAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >