झपकी आने से मिनी ट्रक ने हाईवा में पीछे से मारी टक्कर, बाल-बाल बचा चालक

सुलतानगंज-देवघर मुख्य मार्ग पर असरगंज के कमराय गांव के समीप सोमवार की सुबह झपकी आने के कारण एक मिनी ट्रक ने हाईवा में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में मिनी ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन चालक सुरक्षित बच गया, वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सड़क से वाहन हटाकर बाधित यातायात को चालू कराया.

मुंगेर असरगंज हिमांशु कुमार सिंह की रिपोर्ट: सुलतानगंज-देवघर मुख्य मार्ग पर कमराय गांव के समीप सोमवार की अहले सुबह एक सड़क हादसा हो गया. एक मिनी ट्रक ने आगे चल रहे हाईवा में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में मिनी ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन गनीमत यह रही कि मिनी ट्रक के चालक की जान बाल-बाल बच गई.

भागलपुर से मुंगेर जा रहा था मिनी ट्रक

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त मिनी ट्रक भागलपुर से मुंगेर स्थित आशीर्वाद ट्रांसपोर्ट जा रहा था. इसी दौरान कमराय गांव के पास अहले सुबह चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई. झपकी आने के कारण उसका वाहन से नियंत्रण खो गया और मिनी ट्रक सीधे आगे जा रहे हाईवा के पिछले हिस्से से जा टकराया.

आधे घंटे तक बाधित रहा यातायात, पुलिस ने खुलवाया जाम

मुख्य सड़क पर हुए इस हादसे के कारण मार्ग पर यातायात लगभग आधे घंटे तक पूरी तरह बाधित रहा और वाहनों की कतारें लग गईं. घटना की सूचना मिलते ही असरगंज थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटनाग्रस्त मिनी ट्रक को क्रेन व स्थानीय लोगों की मदद से सड़क से हटवाकर किनारे करवाया, जिसके बाद मार्ग पर आवागमन पुनः सुचारू रूप से बहाल हो सका.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divyanshu Prashant

दिव्यांशु प्रशांत वर्तमान में Prabhat Khabar डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। उन्होंने महात्मा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से पत्रकारिता में परास्नातक तथा टी. एन. बी. कॉलेज भागलपुर से हिंदी साहित्य में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। हिंदी साहित्य की पृष्ठभूमि होने के कारण उन्हें पढ़ने, लेखन और कविता-सृजन में विशेष रुचि है। मीडिया क्षेत्र में लगभग एक वर्ष के अनुभव के दौरान वे Dainik Jagran में न्यूज़ राइटर और रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। करियर के शुरुआती दौर में लोकसभा और विधानसभा चुनावों से जुड़े पॉलिटिकल कंटेंट राइटिंग का विशेष अनुभव प्राप्त किया। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली लेखन के माध्यम से पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना उनकी पेशेवर पहचान है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >