पर्यावरण संरक्षण व नशा उन्मूलन का दिया संदेश

पर्यावरण संरक्षण व नशा उन्मूलन का दिया संदेश

प्रतिनिधि, हवेली खड़गपुर नशा मुक्त भारत अभियान के तहत मंगलवार को प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की खड़गपुर शाखा की ओर से पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर संस्थान की बहनों एवं सेवा केंद्र से जुड़े सदस्यों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और समाज को हरियाली एवं नशा मुक्त जीवन का संदेश दिया. नगर के अपर्णा शॉ मील में राजीव रंजन के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में इंचार्ज बीके स्नेहा ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा और नशामुक्त समाज दोनों एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं. यदि समाज स्वस्थ और स्वच्छ होगा, तभी पर्यावरण संतुलित और संरक्षित रहेगा. राकेश चंद्र सिन्हा ने कहा कि पौधरोपण से हमें ऑक्सीजन, छाया, फल और स्वच्छ वातावरण मिलता है. ब्रह्माकुमारी संस्था जीवन मूल्यों के उत्थान के साथ नशामुक्त समाज की स्थापना के लिए भी निरंतर कार्य कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >