दीक्षांत समारोह की तैयारी को लेकर कुलपति ने की बैठक

दीक्षांत समारोह की तैयारी को लेकर कुलपति ने की बैठक

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय में प्रस्तावित दीक्षांत समारोह की तैयारी को लेकर मंगलवार को कुलपति प्रो संजय कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई, जिसमें समारोह में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के आगमन समय, पंजीकरण प्रक्रिया व किट वितरण की व्यवस्था को अंतिम रूप देने पर चर्चा हुई. कुलपति ने दीक्षांत समारोह के लिए गठित सभी समितियों को दैनिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया

विद्यार्थियों को एक दिन पहले मिलेगा पहचान-पत्र

बैठक में निर्णय लिया गया कि विद्यार्थियों को उनके पहचान-पत्र (आई-कार्ड) समारोह से एक दिन पूर्व वितरित किये जायेंगे, जिससे आयोजन के दिन व्यवस्थाओं का सुचारु संचालन सुनिश्चित किया जा सके.

बैठक में विशिष्ट अतिथियों की आवासीय व आतिथ्य संबंधी व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गयी. विशेष रूप से अतिथियों के भोजन, आवास तथा उच्च स्तरीय ठहराव के लिए सर्किट हाउस व अन्य उपयुक्त स्थलों पर की जाने वाली व्यवस्थाओं पर चर्चा की गयी. समारोह में आमंत्रित किए जाने वाले विशिष्ट अतिथियों व मेहमानों की सूची के अंतिम रूप, उनके स्वागत-सत्कार तथा प्रोटोकॉल संबंधी विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया. बैठक में यह भी समीक्षा की गयी कि अब तक कितने छात्र-छात्राओं ने मेडल प्राप्ति को लेकर आवेदन किया है तथा संबंधित अभिलेखों के सत्यापन की प्रक्रिया किस स्तर पर है.

दीक्षांत समारोह को सफल, भव्य व स्मरणीय बनाने का निर्णय

बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने अपने-अपने दायित्वों के अनुरूप तैयारियों की प्रगति से अवगत कराया तथा दीक्षांत समारोह को सफल, भव्य व स्मरणीय बनाने के सुझाव दिये. विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा सभी व्यवस्थाओं को समयवद्ध रूप से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. बैठक में मुंगेर विश्वविद्यालय के डीएस डब्ल्यू प्रो डॉ महेश्वर मिश्र व कुलसचिव डॉ घनश्याम राय, डीजे कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ बिजेंद्र कुमार, सीसीडीसी डॉ दिवाकर कुमार व कुलानुशासक डॉ जयंत कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rana gauri shan

राणा गौरी शंकर प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक आज से की. अभी प्रभात खबर के मुंगेर कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >