जमालपुर. मालदा रेल मंडल के अति महत्वपूर्ण जमालपुर रेलवे स्टेशन पर रेल यात्रियों की सुविधा के लिए मेडिकल स्टोर खोला जायेगा. इससे विभिन्न ट्रेनों में रेल यात्रा करने वाले रेल यात्रियों को जरूरत की दवा का स्टेशन परिसर में ही उपलब्ध हो पाएगी. बताया गया कि जमालपुर रेलवे स्टेशन के पूछताछ काउंटर जिसे अब सहयोग का नाम दिया गया है. उसके पश्चिम ओर खाली पड़े स्थान में मेडिकल स्टोर बनाया जाएगा. जहां जीवन रक्षक दवा उपलब्ध रहेगी. इससे रेल यात्रियों को आपात स्थिति में स्टेशन परिसर में ही दवा उपलब्ध होगी. जमालपुर स्टेशन पर लगातार यात्री सुविधा विस्तार योजना के तहत इसे जल्द ही आरंभ किया जायेगा. बताया गया कि मेडिकल स्टोर के लिए निविदा प्रक्रिया अंतिम चरण में है. जमालपुर स्टेशन पर मेडिकल स्टोर खोले जाने के लिए चीफ मार्केटिंग इंस्पेक्टर, सीनियर सेक्शन इंजीनियर और स्टेशन प्रबंधक द्वारा अप्रूवल दे दिया गया है. अब यह मामला मुख्यालय में है. निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्धारित नियम व शर्तों के साथ जमालपुर स्टेशन पर मेडिकल स्टोर खुलेगा. जमालपुर के सीएमआई संजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि जमालपुर स्टेशन पर मेडिकल स्टोर खुल जाने के बाद रेल यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
