न्यू फरक्का में जमीन धंसने से रेल परिचालन प्रभावित, मालदा-आनंद विहार एक्सप्रेस डायवर्टेड रूट से चलेगी

मालदा रेल मंडल के न्यू फरक्का के पास जमीन धंसने से रेल परिचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. मालदा-आनंद विहार वीकली एक्सप्रेस को डायवर्टेड रूट से चलाया जा रहा है. यात्रियों को परिचालन व्यवस्था में बदलाव का सामना करना पड़ सकता है. यात्रा से पहले ट्रेनों की ताजा स्थिति जानना जरूरी है.

मालदा से आनंद विहार जाने वाली 13429 अप मालदा-आनंद विहार वीकली एक्सप्रेस शुक्रवार को अपने निर्धारित मार्ग के बजाय डायवर्टेड रूट से चल रही है. पूर्व रेलवे के सीपीआरओ शिवराम मांझी ने इसकी जानकारी दी. मालदा रेल मंडल के न्यू फरक्का के समीप जमीन धंसने के कारण रेल परिचालन प्रभावित हुआ है. इसके चलते अलग-अलग मार्गों की ट्रेनों को डायवर्ट करने के साथ कुछ ट्रेनों को रद्द या आंशिक रूप से संचालित किया जा रहा है.

कटिहार-मुंगेर होकर जमालपुर पहुंचेगी ट्रेन

मालदा टाउन से आनंद विहार जाने वाली 13429 अप साप्ताहिक एक्सप्रेस मालदा टाउन से रवाना होने के बाद अपने मूल मार्ग पर नहीं चलेगी. यह ट्रेन डायवर्टेड रूट से एकलाखी, उमेदपुर, कटिहार और मानसी होते हुए मुंगेर पहुंचेगी.

इसके बाद ट्रेन मुंगेर से जमालपुर पहुंचेगी और यहां से अपने सामान्य मार्ग किऊल-पटना होते हुए आनंद विहार के लिए रवाना होगी. रूट बदलने के कारण इस ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को परिचालन व्यवस्था में बदलाव का सामना करना पड़ेगा.

ब्रह्मपुत्र मेल भी बदले मार्ग से गयी थी

न्यू फरक्का में जमीन धंसने के कारण गुरुवार को भी रेल परिचालन प्रभावित रहा. दिल्ली से कामाख्या जाने वाली 15657 डाउन ब्रह्मपुत्र मेल को जमालपुर से मुंगेर और कटिहार के रास्ते गंतव्य के लिए भेजा गया था. यह ट्रेन भागलपुर-साहिबगंज रूट से होकर नहीं गयी थी.

इससे पहले गुरुवार को 13410 डाउन किऊल-मालदा टाउन इंटरसिटी एक्सप्रेस को भी साहिबगंज तक ही चलाया गया था. इसके बाद ट्रेन को रद्द कर दिया गया.

मालदा-किऊल इंटरसिटी भी प्रभावित

13410 डाउन इंटरसिटी एक्सप्रेस के प्रभावित होने के कारण शुक्रवार को 13409 अप मालदा टाउन-किऊल इंटरसिटी एक्सप्रेस भी मालदा टाउन के बजाय साहिबगंज से ही किऊल के लिए रवाना हुई.

वहीं, शुक्रवार को 13410 डाउन इंटरसिटी एक्सप्रेस मालदा टाउन तक जाएगी या साहिबगंज तक ही सीमित रहेगी, इसे लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है. ऐसे में इस ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को रवाना होने से पहले परिचालन की ताजा स्थिति की जानकारी लेने की जरूरत होगी.

न्यू फरक्का की स्थिति पर टिकी निगाहें

न्यू फरक्का के समीप जमीन धंसने की घटना के बाद पूर्व रेलवे की ओर से प्रभावित रेल मार्ग पर परिचालन व्यवस्था में बदलाव किया गया है. यात्रियों की सुविधा और ट्रेनों के परिचालन को बनाए रखने के लिए कुछ ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाया जा रहा है.

रेल परिचालन सामान्य होने तक भागलपुर, साहिबगंज, जमालपुर और मालदा रूट से यात्रा करने वाले यात्रियों को ट्रेनों के बदले मार्ग और संभावित बदलावों पर नजर रखनी होगी.

ये भी पढ़ें : जमालपुर-किऊल रेलखंड पर तीन ट्रेनें लेट, फरक्का एक्सप्रेस 12 घंटे तो ब्रह्मपुत्र मेल 3 घंटे विलंब से चल रही

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विजय कुमार गुप्ता

विजय कुमार गुप्ता 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. ये सामाजिक, राजनीतिक और आपराधिक नब्ज को करीब से समझते हैं. इन्हें डिजिटल मीडिया में नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल के साथ प्रयोग करना बेहद पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >