आमलोगों की समस्या के समाधान के लिए सेवा शक्ति केंद्र का शुभारंभ

आमलोगों की समस्या के समाधान के लिए सेवा शक्ति केंद्र का शुभारंभ

हवेली खड़गपुर प्रखंड के गंगटा पंचायत भवन में शुक्रवार को आत्म रोजगारी महिला समिति सेवा मुंगेर की ओर से सेवा शक्ति केंद्र का शुभारंभ किया गया. जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि सह मुखिया निर्मला देवी ने फीता काटकर किया. बताया गया कि केंद्र का मुख्य उद्देश्य आमलोगों की समस्या का समाधान करना है. मुखिया ने कहा कि केंद्र का मुख्य उद्देश्य असंगठित क्षेत्र की कामगार महिलाओं के क्षमतावर्धन एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है. सेवा शक्ति केंद्र के माध्यम से महिलाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़ने, सरकार के साथ समन्वय स्थापित करने, उनकी मूलभूत आवश्यकताओं पर कार्य करने तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु निरंतर प्रयास किया जायेगा. वहीं सेवा की रंजू प्रकाश ने कहा कि आत्म रोजगारी महिला समिति सेवा मुंगेर जिले के असंगठित क्षेत्र में कार्यरत कामकाजी महिलाओं के हित में कार्य कर रही है. यह संस्था महिलाओं, उनके परिवारों एवं समुदाय के सहयोग से क्षेत्र में सकारात्मक एवं प्रभावी बदलाव लाने का कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि इस संस्था की स्थापना इला आर. भट्ट की गांधीवादी विचारधारा एवं शिक्षाविद आचार्य राममूर्ति के मार्गदर्शन में, अहमदाबाद महिला विंग की वरिष्ठ कार्यकर्ता विद्या बहन ने की. विगत 41 वर्षों से सेवा मुंगेर अपनी विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मुंगेर सदर, बरियारपुर एवं खड़गपुर में कार्य कर रही है. कार्यक्रम में वार्ड सदस्य नितेश कुमार, रंजू प्रकाश, सोनी बहन, साधना बहन, अंशु प्रिया बहन, नीतू भाई मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR

ANAND KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >