पंचायती राज दिवस पर पंचायत के विकास व महिला सशक्तिकरण पर हुई चर्चा

पंचायती राज दिवस पर पंचायत के विकास व महिला सशक्तिकरण पर हुई चर्चा

हवेली खड़गपुर राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के गंगटा, दरियापुर टु, मुरादे सहित विभिन्न पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन किया गया. अध्यक्षता संबंधित पंचायतों के मुखिया क्रमशः निर्मला देवी, आशुतोष कुमार एवं सरस्वती देवी ने की. इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी रही. ग्राम सभा के दौरान पंचायत स्तर पर विकास कार्यों की समीक्षा की गई तथा आगामी योजनाओं पर चर्चा हुई. साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया. बैठक में जन-जागरूकता गतिविधियों, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं महिला सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विशेष जोर दिया गया. गंगटा पंचायत की मुखिया निर्मला देवी ने बताया कि ग्राम सभा लोकतंत्र की सबसे मजबूत कड़ी है, जिसके माध्यम से ग्रामीण अपनी समस्याओं को सीधे रखते हैं. इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, बिजली एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को उठाया, जिस पर जनप्रतिनिधियों ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया. कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर सहभागिता बढ़ाकर पंचायतों को सशक्त बनाना रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RANA GAURI SHAN

RANA GAURI SHAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >