विलंब शुल्क के साथ 24 दिसंबर तक परीक्षा फॉर्म भरने का समय

विलंब शुल्क के साथ 24 दिसंबर तक परीक्षा फॉर्म भरने का समय

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा अपने सत्र 2025-29 स्नातक सेमेस्टर-1 के लिये 12 से परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया आरंभ की गयी है. बिना विलंब शुल्क विद्यार्थियों को परीक्षा फॉर्म भरने के लिये 19 दिसंबर तक समय दिया गया था. इसकी अंतिम तिथि शुक्रवार को समाप्त हो गयी. 20 से 24 दिसंबर तक 100 रूपये अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया गया है. स्नातक सेमेस्टर-1 के नियमित व बैगलॉग सत्र के वैसे विद्यार्थी, जो अबतक परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाये हैं. वैसे विद्यार्थी 100 रूपये विलंब शुल्क के साथ 700 रूपये का परीक्षा फॉर्म शुल्क भरेंगे. परीक्षा फॉर्म भरने के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापन कराना अनिवार्य होगा. उक्त सत्र में अबतक नियमित व बैकलॉग के कुल 29,451 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है. कला संकाय में 24,614, विज्ञान संकाय में 4,577 व वाणिज्य संकाय में 260 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है. इसमें नियमित सत्र के कुल 25,453 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है. कला संकाय में 21,316, विज्ञान संकाय में 3,907 तथा वाणिज्य संकाय में 230 तथा बैकलॉग सत्र के कुल 3,991 विद्यार्थियों में कला संकाय में 3,298, विज्ञान संकाय में 670 तथा वाणिज्य संकाय में 30 विद्यार्थियों ने अबतक परीक्षा फॉर्म भरा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >