स्नातक सेमेस्टर-1 मेधा सूची में चयनित विद्यार्थियों के नामांकन की अंतिम तिथि 29 जुलाई

स्नातक सेमेस्टर-1 मेधा सूची में चयनित विद्यार्थियों के नामांकन की अंतिम तिथि 29 जुलाई

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने सत्र 2025-29 स्नातक सेमेस्टर-1 के लिये जारी पहले मेधा सूची में चयनित विद्यार्थियों के नामांकन की तिथि को 29 जुलाई तक विस्तारित कर दिया है. जिसके लिये विश्वविद्याल ने सूचना भी जारी कर दी है. इधर उक्त सत्र में अबतक कुल 15,453 विद्यार्थियों ने अबतक नामांकन कराया है. बता दें कि एमयू द्वारा 18 जुलाई को स्नातक सेमेस्टर-1 के लिये पहली मेधा सूची जारी की गयी. जिसमें कुल 27,247 विद्यार्थियों का चयन किया गया है. वहीं विश्वविद्यालय द्वारा पहले मेधा सूची में चयनित विद्यार्थियों के लिये 21 जुलाई से नामांकन की प्रक्रिया आरंभ की गयी. जिसमें विद्यार्थियों को नामांकन के लिये 26 जुलाई तक का समय दिया गया था. इस बीच विश्वविद्यालय द्वारा उक्त सत्र के पहले मेधा सूची में चयनित विद्यार्थियों के लिये नामांकन की तिथि को विस्तारित कर दिया गया है. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लूय प्रो. देवराज सुमन ने बताया कि उक्त सत्र के लिये जारी पहले मेधा सूची में चयनित वैसे विद्यार्थी, जो अबतक किसी कारणवश नामांकन नहीं ले पाये हैं. वैसे विद्यार्थी 29 जुलाई तक संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापित कराते हुये नामांकन ले सकते हैं. इधर उक्त सत्र में अबतक कुल 15,453 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है. जिसमें कला संकाय में 12,507, विज्ञान संकाय में 2,741 तथा वाणिज्य संकाय में अबतक 205 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANA GAURI SHAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >