पीजी सेमेस्टर-1 के लिए पहले मैरिट लिस्ट के नामांकन व रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि कल

24 से 27 नवंबर तक के लिये विस्तारित कर दिया गया है.

मुंगेर मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-1 के लिये पहले मैरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थियों की नामांकन और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया दोबारा 24 नवंबर से आरंभ की है. जिसमें विद्यार्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए 27 नवंबर तक का समय दिया गया है. जिसकी अंतिम तिथि गुरुवार को समाप्त हो जायेगी. हलांकि 27 नवंबर को अपना दस्तावेज सत्यापित करा लेने वाले विद्यार्थियों को 28 नवंबर तक नामांकन व रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करने का समय मिलेगा. बता दें कि एमयू द्वारा पीजी सेमेस्टर-1 के लिए पहले मैरिट लिस्ट में कुल 3560 विद्यार्थियों का चयन किया. जिसके लिये 17 नवंबर से नामांकन व रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आरंभ की गयी. इसमें पहले विद्यार्थियों को 22 नवंबर तक का समय दिया गया. जिसे बाद में 24 से 27 नवंबर तक के लिये विस्तारित कर दिया गया है. जिसमें पहले मैरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थियों को 27 नवंबर तक अपने संबंधित पीजी विभाग या पीजी सेंटर में दस्तावेज सत्यापन कराने का समय दिया गया है. जबकि 27 नवंबर तक दस्तावेज सत्यापित कराने वाले विद्यार्थियों को ही 28 नवंबर को नामांकन अथवा रजिस्ट्रेशन शुल्क भरने का समय दिया जायेगा. इधर क्त सत्र में अबतक कुल 2,270 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है. जिसमें कला संकाय में 1,688, विज्ञान संकाय में 482 तथा वाणिज्य संकाय में 100 विद्यार्थियों ने नामांकन कराया है. जबकि 2,110 विद्यार्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है. जिसमें कला संकाय में 1,670, विज्ञान संकाय में 367 तथा वाणिज्य संकाय में 73 विद्यार्थी शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >