छह घंटे से ज्यादा लेट चल रही कामाख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल, जमालपुर पहुंचने में होगी देरी

Munger News : रेल यात्रियों के लिए बड़ी परेशानी की खबर है. कामाख्या से दिल्ली जाने वाली ब्रह्मपुत्र मेल अपने निर्धारित समय से करीब साढ़े छह घंटे की देरी से चल रही है. ट्रेन के लेट होने से जमालपुर समेत कई स्टेशनों पर यात्री परेशान नजर आए. अपराह्न 15:00 बजे के बाद जमालपुर पहुंचने की संभावना है.

मुंगेर के जमालपुर से विजय कुमार गुप्ता की रिपोर्ट:

ब्रह्मपुत्र मेल का संचालन रविवार को काफी प्रभावित रहा. 15658 अप कामाख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल निर्धारित समय से करीब 6 घंटे 24 मिनट की देरी से चल रही है. ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 09:14 बजे था, लेकिन अब इसके अपराह्न 3 बजे के बाद पहुंचने की संभावना जताई जा रही है.

साहिबगंज तक पहुंचने में ही हुई भारी देरी

जमालपुर रेलवे पूछताछ और सहयोग काउंटर से मिली जानकारी के अनुसार अपराह्न 1:15 बजे तक ब्रह्मपुत्र मेल साहिबगंज ही पहुंच पाई थी. अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन दोपहर 3 बजे से पहले जमालपुर पहुंचने की संभावना नहीं है.इस देरी के कारण यात्रियों को स्टेशन पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा. कई यात्रियों ने ट्रेन की लगातार बढ़ती देरी को लेकर नाराजगी भी जतायी.

रीशेड्यूल होकर रवाना हुई थी ट्रेन

जानकारी के अनुसार कामाख्या से दिल्ली जाने वाली यह ट्रेन अपने निर्धारित समय शाम 4:55 बजे के बजाय करीब 7 बजे रीशेड्यूल्ड समय पर रवाना हुई थी.इसके बाद भी रास्ते में ट्रेन की रफ्तार प्रभावित रही और अलग-अलग स्टेशनों पर देरी बढ़ती चली गई. यही वजह है कि फिलहाल ट्रेन अपने तय समय से साढ़े छह घंटे से अधिक लेट चल रही है.

यात्रियों की बढ़ी परेशानी

गर्मी और उमस के बीच ट्रेन की लंबी देरी ने यात्रियों की परेशानी और बढ़ा दी है. खासकर बुजुर्ग, महिला और बच्चों के साथ सफर कर रहे यात्रियों को स्टेशन पर इंतजार करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से ट्रेन की अद्यतन जानकारी लेने के बाद ही स्टेशन पहुंचने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit kumar sinh

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >