राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहन को जिला जज ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

आगामी 8 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा.

मुंगेर. आगामी 8 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा. इसकी सफलता को लेकर बुधवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष आलोक गुप्ता ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. जो शहर से लेकर गांव तक घूम-घूम कर लोगों को इसके प्रति जागरूक करेगी, ताकि अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन इस लोक अदालत में हो सके. जिला जज ने कहा कि लोक अदालत में दो पक्षों के आपसी सहमति से मामलों का निबटारा होता है, जिससे आपसी रंजिश एवं झगड़ा जैसा तनाव का माहौल समाप्त होता है. छोटे-छोटे मामलों के निबटारा से आपस में प्रेम का माहौल बनता है. जिस कारण लोग तनाव मुक्त रहते हैं. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव दिनेश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर पूरी तैयारी की गयी है. इसमें अधिक से अधिक मामलों का निबटारा होगा. मुंगेर जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष शशि शेखर सिंह एवं महासचिव रानी कुमारी ने अधिवक्ताओं से अपील की है कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन करने में सहयोग करें. मौके पर स्पेशल एक्साइज कोर्ट प्रथम उदय प्रताप, एडीजे प्रथम प्रवाल दत्ता, एडीजे चतुर्थ कुमारी मनिषा, एसीजेएम प्रथम कुमार पंकज, एसडीजेएम संगीता कुमारी, किशोर न्याय परिषद के न्यायाधीश भोला सिंह, मुंशीफ द्वितीय बृज किशोर चौधरी, जेएम प्रथम निष्ठा, वर्तिका, अनन्या, शक्तिमान भारती सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >