विधानसभा में उठा मुंगेर सदर अस्पताल में ट्रामा सेंटर का मुद्दा

विधानसभा सत्र के दौरान मुंगेर के भाजपा विधायक प्रणव कुमार यादव ने मुंगेर सदर अस्पताल में ट्रामा सेंटर का मुद्दा उठाया.

26 मार्च को प्रभात खबर ने ट्रामा सेंटर न होने से हो रही परेशानियों को लेकर प्रकाशित की थी खबर

मुंगेर. विधानसभा सत्र के दौरान मुंगेर के भाजपा विधायक प्रणव कुमार यादव ने मुंगेर सदर अस्पताल में ट्रामा सेंटर का मुद्दा उठाया. विदित हो कि प्रभात खबर ने तीन दिन पूर्व ही ट्रामा सेंटर के अभाव में जिले में हो रही परेशानियों को लेकर खबर प्रकाशित की थी. विधायक ने विधानसभा में कहा कि मुंगेर में दो राष्ट्रीय राज्य मार्ग, एक राष्ट्रीय उच्च पथ तथा एक ग्रीन फील्ड सड़क निर्माणाधीन है. प्रतिदिन सड़क दुर्घटना होती है. सदर अस्पताल मुंगेर में ट्रामा सेंटर नहीं होने के कारण दुर्घटनाग्रस्त लोग मजबूरन प्राइवेट अस्पताल में जाते हैं या दम तोड़ देते हैं. ऐसे में सदन में मांग करता हूं कि मुंगेर में ट्रामा सेंटर खोला जाये. विदित हो कि 26 मार्च को प्रभात खबर के पेज दो पर न मिला मॉडल अस्पताल और न ट्रामा सेंट्रर, रेफर किये जा रहे गंभीर मरीज शीर्षक से खबर प्रकाशित की गयी थी. जिसमें प्रभात खबर द्वारा सितंबर 2024 से मार्च 2025 तक सदर अस्पताल में मारपीट, सड़क दुर्घटना, गन शॉट आदि मामलों में आये मरीजों की संख्या, रेफर की संख्या, मौत के आंकड़ों को प्रमुखता से प्रकाशित किया था. साथ ही मुंगेर में ट्रामा सेंटर नहीं होने के कारण हो रही परेशानियों और प्राइवेट अस्पतालों पर बढ़ रहे मरीजों के भरोसे को भी प्रमुखता से रखा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >