शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक ने हार्ट अटैक से बचाव की दी जानकारी

प्रखंड मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में रविवार को निशुल्क हृदय रोग जांच व जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया.

संग्रामपुर. प्रखंड मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में रविवार को निशुल्क हृदय रोग जांच व जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में कोलकाता फीयरलेस हॉस्पिटल के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ अशोक बंदोपाध्याय ने लोगों को हृदय रोग व हार्ट अटैक से बचाव को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी. शिविर का आयोजन संग्रामपुर नगर मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार रौशन उर्फ बमबम के नेतृत्व में की गयी. मौके पर डॉ अशोक बंदोपाध्याय ने उपस्थित ग्रामीणों चिकित्सकों व आमलोगों को हार्ट अटैक आने के शुरुआती लक्षणों के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि सीने में तेज दर्द, सांस लेने में परेशानी, अत्यधिक पसीना आना, बेचैनी एवं हाथों में दर्द जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. उन्होंने हार्ट अटैक की स्थिति में मरीज को तुरंत प्राथमिक उपचार देने और समय रहते अस्पताल पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया. शिविर में लगभग 40 हृदय रोग से संबंधित मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया व चिकित्सकीय सलाह दी गयी. कार्यक्रम में मौजूद ब्रह्मा कुमार ने डॉ अशोक बंदोपाध्याय से हर महीने संग्रामपुर में ऐसे शिविर लगाने का आग्रह किया. जिस पर उन्होंने सहमति भी दी. इससे पूर्व शिविर का उद्घाटन पूर्व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय कुमार गुप्ता ने किया. मौके पर डॉ सूरज कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANAND KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >