जापान में भारत की तकनीकी झलक की रही धाक

जापान ओसाका वर्ल्ड एक्सपो-2025 में भारत पवेलियन ने अपनी प्रस्तुति और सांस्कृतिक वैभव से वैश्विक दर्शकों का दिल जीत लिया है.

आगंतुकों को भारत की आत्मा का कराया एहसास

मुंगेर. जापान ओसाका वर्ल्ड एक्सपो-2025 में भारत पवेलियन ने अपनी प्रस्तुति और सांस्कृतिक वैभव से वैश्विक दर्शकों का दिल जीत लिया है. विविधता में एकता की भावना को दर्शाते हुए आधुनिक भारत की वैज्ञानिक उपलब्धियों और सांस्कृतिक विरासत का अद्भुत संगम पेश किया है. ओसाका में भारत के कॉन्सुल जनरल श्री चंद्रू ने कहा कि भारत पवेलियन में चंद्रयान मिशन, वंदे भारत ट्रेन, योग और कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसी तकनीकी झलकियों के साथ-साथ बोधगया से प्रेरित महाबोधिवृक्ष, मिथिला पेंटिंग्स और भारतीय व्यंजनों की मनमोहक खुशबू ने दर्शकों को भारत की ओर आकर्षित किया है. उन्होंने कहा कि भारत पवेलियन हमारी संस्कृति, विज्ञान और वैश्विक सोच का सशक्त प्रतीक है. जापान में इसे मिल रही सराहना भारत-जापान संबंधों को नयी ऊंचाइयों तक ले जाएगी.

पवेलियन निदेशक पुष्पम ने कहा कि हमने भारत की विविधता को तकनीक, कला और संस्कृति के माध्यम से एक मंच पर लाने का प्रयास किया है. यहां हर आगंतुक भारत की आत्मा को महसूस कर सकते हैं. बिहार फाउंडेशन जापान के अध्यक्ष आनंद विजय सिंह ने कहा कि महाबोधिवृक्ष और मिथिला कला जैसे सांस्कृतिक प्रतीकों की उपस्थिति भारत की गरिमा को विश्व मंच पर और मजबूत करती है. यह पवेलियन अतीत की विरासत के साथ-साथ आधुनिक भारत की वैज्ञानिक सोच का प्रतीक है. ओसाका एक्सपो में भारत पवेलियन आने वाले महीनों में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, प्रदर्शनियों और संवाद श्रृंखलाओं के माध्यम से दुनिया को भारत की विविधताओं से परिचित कराता रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >