होली के बाद वापसी को लेकर ट्रेनों में रेल यात्रियों की बढ़ी भीड़

होली के बाद अब दूर-दराज से आये लोग अपने काम पर लौटने लगे हैं. जिसके कारण ट्रेनों में भीड़ की स्थिति बन गयी है.

जमालपुर. होली के बाद अब दूर-दराज से आये लोग अपने काम पर लौटने लगे हैं. जिसके कारण ट्रेनों में भीड़ की स्थिति बन गयी है. शुक्रवार को कुछ ऐसा ही नजारा प्लेटफार्म संख्या एक पर देखने को मिला. जहां किऊल-मालदा टाउन इंटरसिटी एक्सप्रेस आकर रुकी. इस ट्रेन से यात्रा करने के लिए यात्रियों की भारी भीड़ देखी. हालांकि इससे पहले भागलपुर से आनंद विहार से जाने वाली इस क्षेत्र की सर्वाधिक लोकप्रिय ट्रेन विक्रमशिला सुपरफास्ट एक्सप्रेस में ऐसी भीड़ नहीं थी, परंतु पटना-दुमका एक्सप्रेस और भागलपुर-मुजफ्फरपुर जनसेवा एक्सप्रेस में भी भीड़ की स्थिति बनी रही. रेल यात्रियों ने बताया कि वे लोग समीप के प्रांत में मजदूरी करते हैं. होली मनाने के बाद वे लोग अपने कार्य स्थल पर जा रहे हैं. कुछ अन्य रेल यात्रियों ने बताया कि दूर दराज के इलाके में नौकरी और मजदूरी करने वाले लोग शनिवार या रविवार को अपने कार्यस्थल के लिए रवाना होंगे. आनंद विहार, दिल्ली या हरियाणा, पंजाब जाने वाले लोग शनिवार या रविवार को विक्रमशिला एक्सप्रेस से अपनी यात्रा आरंभ करेंगे और रविवार या सोमवार को अपने कार्यस्थल पर पहुंच जाएंगे. बता दें कि मजदूर वर्ग के कम ही लोग आरक्षित श्रेणी में यात्रा करते हैं. जबकि अधिकतर लोग जनरल बोगी में यात्रा करते हैं. हालांकि होली से पहले ही आरक्षित श्रेणी में कई ट्रेनों में नो रूम की स्थिति बनी हुई है. ऐसे में जिन लोगों ने पहले ही आरक्षित टिकट बना रखी है उनके लिए तो परेशानी की कोई बात नहीं है, परंतु जिन लोगों ने अब तक आरक्षित टिकट नहीं ली है. उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT JHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >