असरगंज. जनगणना के प्रथम चरण में भवन व मकान का नंबरीकरण कार्य प्रगणकों द्वारा दो मई से प्रारंभ कर दिया गया है. सभी प्रगणक व पर्यवेक्षक अपने आवंटित क्षेत्रों में भ्रमण कर नजरी नक्शा की तैयारी व भवन और मकान का नंबरीकरण के साथ-साथ मकान में रहने वाले परिवारों से जानकारी लेकर डाटा संग्रह कर रहे हैं और उस डाटो को एचएलओ एप पर प्रविष्ट कर रहे हैं. पर्यवेक्षक अंजनी कुमार सिंह ने अपने अधीनस्थ प्रगणक फरहान शाहीन, बिपुल कुमार सिंह, स्मिता सिन्हा, राजीव रंजन एवं हेमा कुमारी द्वारा किए जा रहे नम्बरीकरण कार्य का जायजा लिया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया. वहीं चार्ज अधिकारी सह बीडीओ तान्या ने भी प्रखंड के कई पर्यवेक्षी सर्किल एवं एचएलबी में घूमकर प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों द्वारा किये मकान नंबरीकरण का जायजा लिया और आमलोगों से आग्रह किया कि जनगणना कार्य में प्रगणकों द्वारा पूछे जाने वाले प्रश्नों का सहजता से जबाब दें. जनगणना राष्ट्रीय महत्व से जुड़ा कार्य है, जिसमें आमजनों की भागीदारी अनिवार्य है.
जनगणना : पारिवारिक डाटा संग्रह के साथ मकान नंबरीकरण कार्य प्रारंभ
जनगणना के प्रथम चरण में भवन व मकान का नंबरीकरण कार्य प्रगणकों द्वारा दो मई से प्रारंभ कर दिया गया है
