मुंगेर विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सभागार में मनायी गयी होली मिलन समारोह

जबकि

मुंगेर

मुंगेर विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सभागार में शुक्रवार को होली मिलन समारोह कुलपति प्रो संजय कुमार की अध्यक्षता में मनायी गयी. इस दौरान विश्वविद्यालय के अधिकारियों व कर्मियों ने फूल और अबीर से होली मनायी. जबकि समारोह में सांस्कृतिक कला परिषद अधिकारी डॉ मृत्युंजय मिश्रा के होली गीतों ने पूरे शमां को बांध दिया. समारोह में कुलपति ने सबसे पहले सभी अधिकारियों और कर्मियों को अबीर लगाकर होली की बधाई दी. इसके बाद सांस्कृतिक कला परिषद अधिकारी द्वारा एक से बढ़कर एक होली गीतों की प्रस्तुति दी गयी. जिसमें उन्होंने बेदर्दा न माने रे मोरी, आंखों में डारे अबीर….., आज बिरज में होरी है रे रसिया……, यमुना तट पर श्याम खेले होली….. आदि गीतों की प्रस्तुति दी. जिसपर अधिकारी और कर्मी झूमते नजर आये.

————————————————

बॉक्स

————————————————-

कल से एमयू में होली को लेकर अवकाश

मुंगेर : एमयू मुख्यालय में वैसे तो 2 मार्च सोमवार से होली को लेकर अवकाश होगा, लेकिन इससे पहले 1 मार्च रविवार होने के कारण शनिवार के बाद ही एमयू व उसके सभी कॉलेजों में होली को लेकर अवकाश रहेगा. विश्वविद्यालय की सूचना के अनुसार 2 से 4 मार्च तक एमयू मुख्यालय के कार्यालय व कॉलेजों में होली को लेकर अवकाश रहेगा. जबकि 5 मार्च को विशेष अवकाश रहेगा. इसके बाद 6 मार्च शुक्रवार से एमयू मुख्यालय के कार्यालय व कॉलेज सुचारू रूप से खुलेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT JHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >