सभी स्वास्थ्य संस्थानों में 80 से 90 प्रतिशत तक दवाएं उपलब्ध
मुंगेर. लंबे समय तक मुंगेर जिले के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में दवा के टोटा का दंश झेलने वाले मरीजों को अब स्वास्थ्य विभाग निर्धारित दवाएं निशुल्क उपलब्ध करा रहा है. जिसके कारण ही स्वास्थ्य केंद्र में दवा की उपलब्धता और वितरण में मुंगेर जिला सूबे में अव्वल स्थान पर लगातार चल रहा है.सिविल सर्जन डॉ विनोद कुमार सिन्हा ने बताया कि सदर अस्पताल सहित जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर दवा के इंडेंट, उपलब्धता और वितरण को लेकर लगातार निगरानी की जा रही है. साथ ही इसके लिए पोर्टल के माध्यम से प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र में दवा की उपलब्धता और वितरण पर नजर रखी जा रही है. उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर 80 से 90 प्रतिशत दवाएं मरीजों को उपलब्ध करायी जा रही है. जो सरकार के निर्धारित दवा सूची के अनुसार है. वहीं सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर अब मरीजों को दवा भी औषधि पैकेट में दी जा रही है. जिस पर दवा के सेवन का पूरा विवरण अंकित कर मरीजों को दिया जा रहा है, ताकि मरीजों को दवा खाने और उसके समय के लेकर किसी प्रकार की असमंजस की स्थिति न हो. जिला स्वास्थ्य समिति के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मो. फैजान आलम अशरफी ने बताया कि दवा इंडेंट, उपलब्धता और वितरण को लेकर मुंगेर जिला पिछले तीन माह से सूबे में पहले स्थान पर है.
स्वास्थ्य केंद्रवार दवा की उपलब्धता
स्वास्थ्य केंद्र निर्धारित दवा उपलब्ध दवा प्रतिशत
सदर अस्पताल 424 371 88%तारापुर अस्पताल 293 277 95%
धरहरा सीएचसी 290 258 89%खड़गपुर सीएचसी 290 273 94%
संग्रामपुर पीएचसी 290 265 91%असरगंज पीएचसी 277 253 91%
सदर पीएचसी 277 242 87%तारापुर पीएचसी 277 153 55%
बरियारपुर पीएचसी 277 238 86%टेटियाबंबर पीएचसी 277 247 89%
जमालपुर पीएचसी 277 245 88%अड़गड़ा यूपीएचसी 174 156 90%
नागलोक यूपीएचसी 174 158 91%केशोपुर यूपीएचसी 174 158 91%
माधोपुर यूपीएचसी 174 148 85%लेडी स्टीफन यूपीएचसी 174 155 89%
लालदरवाजा यूपीएचसी 174 153 88%डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
