अपने कर्तव्य का पालन पूरी निष्ठा से करें चिकित्सक : सिविल सर्जन

अपने कर्तव्य का पालन पूरी निष्ठा से करें चिकित्सक : सिविल सर्जन

मुंगेर. सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ राजू ने योगदान देने के बाद सोमवार को अपने कार्यालय में अस्पताल के सभी चिकित्सकों के साथ पहली बैठक की. इस दौरान उनके साथ उपाधीक्षक डॉ रामप्रवेश भी उपस्थित थे. बैठक में डॉ राजू ने चिकित्सकों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने कार्यस्थल पर समय पर उपस्थित रहें और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि ड्यूटी में लापरवाही मिलने पर संबंधित चिकित्सक के विरुद्ध स्पष्टीकरण सहित वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी. सिविल सर्जन ने कहा कि सदर अस्पताल में अक्सर दलाली के मामले सामने आते हैं, ऐसे में चिकित्सकों को अपने ड्यूटी के दौरान पूरी तरह सजग रहने व किसी भी बाहरी व्यक्ति को अपने पास न बैठाने की आवश्यकता है. उन्होंने चिकित्सकों से कहा कि वे अपने कर्तव्य का पालन पूरी निष्ठा से करें क्योंकि मरीज उम्मीद लेकर आते हैं कि उनका इलाज सही तरीके से होगा. हमारी जिम्मेदारी है कि मरीजों को बेहतर चिकित्सीय परामर्श और सेवा प्रदान की जाए. मौके पर डॉ. निरंजन, डॉ. स्मृति सिंह, डॉ. अनुराग, डॉ. असीम, डॉ. हेमंत कपूर, अस्पताल प्रबंधक मो. तौसिफ हसनैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit jha

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >