3 जनवरी से भराया जायेगा स्नातक सेमेस्टर-1 का परीक्षा फॉर्म

3 जनवरी से 100 रूपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया जायेगा

मुंगेर – एमयू द्वारा अपने सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-1 के नियमित सहित सत्र 2023-27 बैकलॉग विद्यार्थियों का विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म 3 जनवरी से भराया जायेगा. जिसके लिये विश्वविद्यालय द्वारा सूचना जारी कर दी गयी है. परीक्षा नियंत्रक प्रो. अमर कुमार ने बताया कि उक्त सत्र के नियमित व बैकलॉग के विद्यार्थियों को अवकाश के बाद 3 जनवरी से 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया जायेगा. जिसमें वैसे विद्यार्थी, जो पूर्व में किसी कारणवश परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित रह गये थे. वैसे विद्यार्थी 5 जनवरी तक 600 रुपये का शुल्क जमा कर परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं. वहीं परीक्षा फॉर्म भरने के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापित करना अनिवार्य होगा.

——————————————————-

2 जनवरी को खुलेंगे एमयू व कॉलेज

मुंगेर – एमयू व उसके कॉलेजों में मंगलवार 24 दिसंबर से क्रिसमस तथा नये साल को लेकर अवकाश घोषित हो चुका है. वहीं अब एमयू के कार्यालय व कॉलेज नये साल में 2 जनवरी को खुलेंगे. बता दें कि राजभवन से स्वीकृत अवकाश कैलेंडर के अनुसार विश्वविद्यालय व कॉलेज 24 दिसंबर से 1 जनवरी 2025 तक बंद रहेंगे. जिसके बाद 2 जनवरी से विश्वविद्यालय के कार्यालय व कॉलेज खुलेंगे.

———————————————————

नये साल में होगा स्नातक सेमेस्टर-3 में नामांकन

मुंगेर – एमयू द्वारा अपने सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-2 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. वहीं मंगलवार से विश्वविद्यालय व कॉलेज में अवकाश भी हो चुका है. जिसे लेकर अब नये साल में विश्वविद्यालय व कॉलेज खुलने के बाद स्नातक सेमेस्टर-3 में नामांकन आरंभ होगा. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लू प्रो. भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि अवकाश के दौरान कॉलेज बंद रहेंगे. ऐसे में अवकाश के बाद नये साल में विश्वविद्यालय व कॉलेज खुलते ही सेमेस्टर-3 के लिये नामांकन प्रक्रिया आरंभ की जायेगी. जिसकी सूचना विद्यार्थियों के लिये जारी कर दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >