स्नातक सेमेस्टर-1 की परीक्षा समाप्त, कदाचार के आरोप में दो निष्कासित

मुंगेर विश्वविद्यालय में 16 जनवरी से 24 केंद्रों पर सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-1 की परीक्षा ली जा रही थी.

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय में 16 जनवरी से 24 केंद्रों पर सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-1 की परीक्षा ली जा रही थी. जिसके अंतिम दिन की परीक्षा के दौरान बुधवार को कदाचार के आरोप में दो परीक्षार्थियों को निष्कासित किया गया. परीक्षा नियंत्रक प्रो. अमर कुमार ने बताया कि अंतिम दिन की परीक्षा एक पाली में ली गयी. जिसमें कम्यूनिकेशन इन एवरीडे लाइफ पेपर-बी की परीक्षा हुई. इसमें कुल 21,571 परीक्षार्थियों में 20,993 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 578 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं परीक्षा के दौरान केडीएस कॉलेज गोगरी से कदाचार के आरोप में दो परीक्षार्थियों को निष्कासित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >