नाला जाम होने से सड़क पर जलजमाव, गोविंदपुर के ग्रामीण परेशान

Govindpur Waterlogging Problem: ग्रामीणों के अनुसार गोविंदपुर के वार्ड संख्या-3 में कुछ लोगों द्वारा नाले को अवरुद्ध कर दिए जाने से घरों से निकलने वाले पानी की निकासी पूरी तरह बाधित हो गई है. हाल की बारिश के बाद वर्षा का पानी भी सड़क और आसपास के इलाकों में जमा हो गया है. जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़कें तालाब जैसी दिखाई देने लगी हैं.

सारोंबाग (मुंगेर) से राणा गौरी शंकर की रिपोर्ट:

Govindpur Waterlogging Problem: धरहरा प्रखंड की सारोंबाग पंचायत अंतर्गत गोविंदपुर गांव में नाला जाम होने के कारण सड़क पर जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है. स्थिति यह है कि स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ प्रतिदिन आने-जाने वाले सैकड़ों लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. लंबे समय से जल निकासी बाधित रहने के कारण क्षेत्र के लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है.

ग्रामीणों के अनुसार गोविंदपुर के वार्ड संख्या-3 में कुछ लोगों द्वारा नाले को अवरुद्ध कर दिए जाने से घरों से निकलने वाले पानी की निकासी पूरी तरह बाधित हो गई है. हाल की बारिश के बाद वर्षा का पानी भी सड़क और आसपास के इलाकों में जमा हो गया है. जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़कें तालाब जैसी दिखाई देने लगी हैं.

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर जमा गंदा पानी न केवल आवागमन में बाधा उत्पन्न कर रहा है, बल्कि इससे संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका भी बढ़ गई है. बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है. कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है.

ग्रामीणों ने बताया कि जलजमाव के कारण राहगीरों को कीचड़ और गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है. इससे दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है. लोगों का कहना है कि यदि समय रहते नाले की सफाई और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नहीं की गई तो बरसात के दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है.

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से अविलंब हस्तक्षेप कर नाले को अतिक्रमण मुक्त कराने और जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है. उनका कहना है कि समस्या का शीघ्र समाधान होने पर उन्हें जलजमाव और नारकीय स्थिति से राहत मिल सकेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >