सेमीफाइनल में घोरघट हीरोज ने ब्लू पैंथर को छह विकेट से पराजित कर फाइनल में बनायी जगह

प्रखंड के घोरघट मैदान पर चल रहे जीसीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के आठवें दिन रविवार को सेमीफाइनल मुकाबला घोरघट हीरोज बनाम ब्लू पैंथर के बीच हुआ.

बरियारपुर. प्रखंड के घोरघट मैदान पर चल रहे जीसीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के आठवें दिन रविवार को सेमीफाइनल मुकाबला घोरघट हीरोज बनाम ब्लू पैंथर के बीच हुआ. इस मुकाबले में घोरघट ने ब्लू पैंथर को छह विकेट से पराजित कर फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की. वहीं दूसरे मुकाबले में घोरघट सुपर लायंस ने प्रेम वारियर्स की टीम को पराजित किया. ब्लू पैंथर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 109 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. टीम की ओर से गोलू ने 27 बॉल परन दो चौके व चार छक्के की मदद से 51 रन की अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि घोरघट हीरोज के गेंदबाज अभिषेक ने तीन ओवर में 22 रन देकर तीन विकेट एवं नेहाल ने 2.1 ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट चटके. वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी घोरघट हीरोज की टीम छह विकेट से मैच जीत लिया और फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. टीम की ओर से छोटू ने 19 बाल पर 5 चौके व एक छक्का की मदद से 31 रन बनाये, जबकि ब्लू पैंथर के गेंदबाज सन्नी ने 3 ओवर में 41 रन देकर तीन विकेट झटके. बेहतरीन खेल के लिए गेंदबाज अभिषेक कुमार को समाजसेवी मिथिलेश मंडल ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया. दूसरा मैच घोरघट सुपर लायंस बनाम प्रेम वारियर्स के बीच खेला गया. प्रेम वारियर्स के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया. घोरघट सुपर लायंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 8 विकेट खोकर 117 रन बनाये. जिसमें गौरव कुमार ने चार छक्के व दो चौके की मदद से 35 रन का योगदान दिया. वहीं प्रेम वारियर्स के गेंदबाज प्रिंस कुमार ने 3 ओवर में 35 रन देकर पांच विकेट चटके. वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रेम वारियर्स की टीम 53 रन पर ही सिमट गयी. टीम की ओर से दीक्षांत ने 18 रन की पारी खेली. वहीं सुपर लायंस के गेंदबाज गौरव ने 3 ओवर में 3 रन देकर 3 विकेट एवं अजय ने 1.5 ओवर में 13 रन देकर 3 विकेट लिए. बेहतरीन खेल के लिए गौरव को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया. अंपायर के रूप में गौतम एवं छोटू थे. स्कोरिंग साकेत ने किया. कॉमेंटेटर की भूमिका में रोशन थे. मौके पर मुकेश मिश्रा, दिवाकर, बॉबी, रूपेश, विशाल सहित सैकड़ों खेलप्रेमी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR

ANAND KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >