सेमीफाइनल में गनैली ने लखीसराय को हराकर फाइनल में किया प्रवेश

सम्राट वेलफेयर एंड एजुकेशनल ट्रस्ट के तत्वावधान में राज्यस्तरीय मां पार्वती देवी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट शांतिनगर स्थित पार्वती नगर खेल मैदान पर खेला जा रहा है.

तारापुर. सम्राट वेलफेयर एंड एजुकेशनल ट्रस्ट के तत्वावधान में राज्यस्तरीय मां पार्वती देवी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट शांतिनगर स्थित पार्वती नगर खेल मैदान पर खेला जा रहा है. टूर्नामेंट अब अंतिम पड़ाव पर है. रविवार को दूसरा सेमीफाइनल मैच निर्मल सिंह इलेवन गनैली बनाम हसनपुर रेड कैप्स लखीसराय के बीच मुकाबला हुआ. इस मुकाबले में गनैली की टीम पांच विकेट से मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश की है. फाइनल में गनैली टीम का मुकाबला चंदन इलेवन खाजपुरा से होगा. गनैली टीम के कप्तान ने टॉस जीत पर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया और लखीसराय की टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. बल्लेबाजी करते हुए लखीसराय की टीम निर्धारित 20 ओवर में 161 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी. वहीं गनैली टीम के गेंदबाज सुनील ने 27 रन देकर चार विकेट एवं कपिल ने 20 रन देकर तीन विकेट झटके. वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी गनैली की टीम 15.1 ओवर में ही लक्ष्य को प्राप्त कर लिया और पांच विकेट से मैच जीत कर फाइनल में प्रवेश किया. टीम की ओर से रवि झा ने 35 गेंद पर 56 रन, आनंद ने 22 गेंद पर 45 रन एवं अनुभव ने 18 गेंद पर 39 रन का योगदान दिया. लखीसराय टीम के गेंदबाज रासबिहारी ने दो विकेट लिये. गनैली के सुनील नैन को डीसीएलआर दिलीप कुमार ने मैन ऑफ द मैच का अवार्ड दिया. मैच में अंपायर की भूमिका में विनोद माजी और अरशद अली थे. जबकि तीसरे अंपायर के रूप में सुरेंद्र नारायण सिंह थे. मैच का आंखों देखा हाल क्षेत्र के मशहूर कॉमेंटेटर पीएन शेखर, मुन्ना मुख्तार व अमित चौबे सुना रहे थे. लाइव स्कोरिंग अमित सिंह व रोहित कुमार कर रहे थे. मौके पर निदेशक ई. रोहित चौधरी, सचिव धर्मेंद्र चौधरी, सौरव सिंह, कृष्णानंद चौधरी, कुणाल चौधरी, निर्मल सिंह,करण चौधरी, टूर्नामेंट कन्वेनर अमिताभ राजगुरु, विकास चौधरी सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >