चार दिवसीय जन सुराज उद्घोष यात्रा शुरू, जनता से किया जाएगा संवाद

शहर के पूरबसराय से शुक्रवार को जन सुराज उद्घोष यात्रा की शुरुआत की गयी. इसका उद्देश्य जन सुराज के संदेश और विचारों को आमजन तक पहुंचाना है.

मुंगेर. शहर के पूरबसराय से शुक्रवार को जन सुराज उद्घोष यात्रा की शुरुआत की गयी. इसका उद्देश्य जन सुराज के संदेश और विचारों को आमजन तक पहुंचाना है. इस संदर्भ में राज्य कोर कमेटी के सदस्य प्रणव कुमार चौरसिया ने बताया कि जिले में आज चार दिवसीय यात्रा की शुरुआत की गयी है. जो हर प्रखंड और विधानसभा में जाकर लोगों की समस्याओं से रूबरू होगा और उन्हें जन सुराज के बारे में जानकारी दी जाएगी. मुंगेर जिले के महासचिव हिमांशु कुंवर ने बताया कि उद्घोष यात्रा के तहत आम जनता को जागरूक किया जाएगा कि उन्हें अपना अमूल्य वोट किन मुद्दों पर देना चाहिए. इस मौके पर युवा जिलाध्यक्ष राकेश गोप, महिला जिलाध्यक्ष कविता देवी, संरक्षक दिनेश कुमार, नगर अध्यक्ष जमालपुर राकेश कुशवाहा, विचार मंच अध्यक्ष संतोष सहाय, जमालपुर नप की वाइस चेयरमैन अंजली कुमारी सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rana gauri shan

राणा गौरी शंकर प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक आज से की. अभी प्रभात खबर के मुंगेर कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >