बी-फॉर्मा की परीक्षा में चार परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

एमयू अपने दो केंद्रों पर 19 फरवरी से सत्र सत्र 2020-24 बी-फॉर्मा सेमेस्टर-6 के साथ सेमेस्टर 1 से 5 के सभी बैकलॉग की परीक्षा ले रहा है

मुंगेर. एमयू अपने दो केंद्रों पर 19 फरवरी से सत्र सत्र 2020-24 बी-फॉर्मा सेमेस्टर-6 के साथ सेमेस्टर 1 से 5 के सभी बैकलॉग की परीक्षा ले रहा है. शनिवार को आयोजित परीक्षा में कुल 14 परीक्षार्थियों में 10 परीक्षार्थी उपस्थित व चार परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. परीक्षा नियंत्रक प्रो. अमर कुमार ने बताया कि शनिवार को प्रथम पाली में सेमेस्टर-1 के कम्यूनिकेटिव अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुयी. जिसमें कुल 4 परीक्षार्थियों में 3 उपस्थित तथा एक अनुपस्थित रहे. वहीं दूसरी पाली में सेमेस्टर-3 के एपीएचई-2 की परीक्षा ली गयी. जिसमें कुल 10 परीक्षार्थियों में 9 परीक्षार्थी उपस्थित तथा एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे.

कल से स्नातक सेमेस्टर-3 में दोबारा परीक्षा फॉर्म का मौका

मुंगेर. एमयू अपने सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-3 के लिए तील मार्च से परीक्षा फॉर्म भरने को लेकर दोबारा प्रक्रिया आरंभ करेगा. परीक्षा नियंत्रक प्रो. अमर कुमार ने बताया कि वैसे विद्यार्थी, जो पूर्व में किसी कारणवश परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाये थे. वैसे विद्यार्थी 3 से 5 मार्च के बीच विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं. जिसमें विद्यार्थियों को 600 रुपये परीक्षा फॉर्म के साथ 100 रुपये का विलंब शुल्क कुल 700 रुपये का शुल्क जमा करना होगा. जबकि परीक्षा फॉर्म भरने के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापित कराना अनिवार्य होगा.

कल से दो दिन स्नातक सेमेस्टर-3 में नामांकन का समय

मुंगेर. एमयू अपने सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-3 में नामांकन से वंचित विद्यार्थियों को दोबारा नामांकन और रजिस्ट्रेशन का मौका दे रहा है. जिसके लिये तीन व चार मार्च को पोर्टल खोला जा रहा है. इसके लिये परीक्षा विभाग ने सूचना भी जारी कर दी है. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लूय प्रो भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि पूर्व में नामांकन से वंचित विद्यार्थी 3 और 4 फरवरी को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापित करते हुये नामांकन ले सकते हैं. इस दौरान नये नामांकन लेने वाले विद्यार्थी अपना रजिस्ट्रेशन भी करा सकते हैं.

कल से बीएड पार्ट-1 में रजिस्ट्रेशन का मौका

मुंगेर. एमयू अपने पांच बीएड कॉलेज में सत्र 2024-26 बीएड पार्ट-1 में नामांकित विद्यार्थियों को 3 मार्च से दोबारा रजिस्ट्रेशन का समय दे रहा है. जिसके लिये परीक्षा विभाग ने सूचना जारी कर दी है. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लूय प्रो भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि उक्त सत्र के वैसे विद्यार्थी, जो पूर्व में किसी कारणवश रजिस्ट्रेशन कराने से वंचित रह गये थे. वैसे विद्यार्थी तीन से पांच फरवरी के बीच अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. वहीं रजिस्ट्रेशन के पूर्व विद्यार्थियों को संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापन कराना अनिवार्य होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >