मुख्यमंत्री आज ढोल पहाड़ी पर करेंगे इको टूरिज्म हब का शिलान्यास
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सीएम बनने के बाद पहली बार रविवार को अपने गृह क्षेत्र तारापुर आ रहे हैं. इस दौरान वे कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे
मुंगेर.
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सीएम बनने के बाद पहली बार रविवार को अपने गृह क्षेत्र तारापुर आ रहे हैं. इस दौरान वे कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. सीएम के आगमन को लेकर क्षेत्र की जनता का उत्साह चरम है. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री सबसे पहले असरगंज प्रखंड के अमैया बैजलपुर में बने हेलिपैड पर पहुंचेंगे. वहां वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” को हजारों ग्रामीणों के साथ सामूहिक रूप से सुनेंगे. इसके बाद सड़क मार्ग से ढोल पहाड़ी के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां वे लगभग 12.49 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इको टूरिज्म हब का शिलान्यास करेंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री तारापुर प्रखंड के सिंचाई परिसर में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और जनता से सीधा संवाद करेंगे, उनकी समस्याएं सुनेंगे व उसका समाधान करेंगे. इसके साथ ही अधिकारियों के साथ बैठक का कार्यक्रम भी निर्धारित है.