भटिंडा-बालूरघाट फरक्का एक्सप्रेस सात व विक्रमशिला एक्सप्रेस पांच घंटे लेट

पूर्व रेलवे मालदा डिवीज़न अंतर्गत भागलपुर-जमालपुर-किऊल रेलखंड पर ट्रेनों के विलंब परिचालन का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा

जमालपुर

. पूर्व रेलवे मालदा डिवीज़न अंतर्गत भागलपुर-जमालपुर-किऊल रेलखंड पर ट्रेनों के विलंब परिचालन का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा. इस सिलसिले में दिल्ली की ओर से आने वाली डाउन रूट की ट्रेन सर्वाधिक प्रभावित रही. भटिंडा-बालूरघाट फरक्का एक्सप्रेस लगभग 7 घंटे तो आनंद विहार-भागलपुर विक्रमशिला सुपरफास्ट एक्सप्रेस 5 घंटे लेट चली. जानकारी के अनुसार अपने निर्धारित समय प्रातः 3:50 बजे जमालपुर पहुंचने वाली 15734 डाउन भटिंडा-बालूरघाट फरक्का एक्सप्रेस 7 घंटे 18 मिनट विलंब से चलकर पूर्वाह्न 11:10 बजे जमालपुर पहुंची. इसी प्रकार अपने निर्धारित समय प्रातः 6:32 बजे जमालपुर पहुंचने वाली 12368 डाउन आनंद विहार-भागलपुर विक्रमशिला एक्सप्रेस 4 घंटे 56 मिनट लेट चलकर पूर्वाह्न 11:28 बजे जमालपुर आई. इसके अतिरिक्त किऊल से चलकर जमालपुर आने वाली 73422 डाउन डेमो पैसेंजर ट्रेन अपने निर्धारित समय पूर्वाह्न 10:20 बजे से 3 घंटे 34 मिनट विलंब से चलकर 13;54 बजे जमालपुर आई. पटना से चलकर दुमका जाने वाली 13334 डाउन एक्सप्रेस ट्रेन डेढ़ घंटे लेट चली. इससे पहले संध्या 17:58 बजे जमालपुर पहुंचने वाली 15657 डाउन दिल्ली- कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल लगभग 6 घंटे अनिश्चित विलंब से चलकर जमालपुर पहुंची थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit jha

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >