परिवार नियोजन पखवारा प्रारंभ, निकाली गयी जागरूकता रैली

सदर अस्पताल के प्री-फैब्रिकेटेड अस्पताल में शनिवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम परिवार नियोजन पखवारा का शुभारंभ किया गया.

मुंगेर. सदर अस्पताल के प्री-फैब्रिकेटेड अस्पताल में शनिवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम परिवार नियोजन पखवारा का शुभारंभ किया गया. जिसका शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ राजू ने दीप प्रज्जवलित कर किया. इस दौरान सिविल सर्जन ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को रवाना किया. साथ ही एएनएम स्कूल की छात्राओं द्वारा जागरूकता रैली भी निकाली गयी. जागरूकता रथ को रवाना करते हुए सिविल सर्जन ने कहा कि जिले में 6 से 20 मार्च तक परिवार नियोजन पखवारा चलाया जा रहा है. इसे लेकर जागरूकता रथ सभी क्षेत्रों में घूमकर लोगों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करेगी. जिला सामुदायिक उत्प्रेरक निखिल राज ने बताया कि इसके तहत पहले 23 फरवरी से 5 मार्च तक दंपति संपर्क पखवारा चलाया गया था. इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों को परिवार नियोजन के महत्व की जानकारी दी तथा बंध्याकरण के इच्छुक लाभार्थियों का पंजीकरण किया है. उन्होंने बताया कि इस पखवारे में जिले को कुल एक हजार बंध्याकरण और 80 पुरुष नसबंदी का लक्ष्य मिला है. मौके पर परिवार नियोजन परामर्शी योगेश कुमार, पीएसआइ इंडिया के पुरुषोत्तम कुमार, सीएचओ, एएनएम और आशा कार्यकर्ता सहित अन्य मौजूद थे. इस दौरान एएनएम स्कूल की छात्राओं द्वारा जागरुकता रैली भी निकाली गयी, जो प्री-फैब्रिकेटेड अस्पताल से निकलकर एक नंबर ट्रैफिक तक भ्रमण कर लोगों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT JHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >