शराब के धंधेबाज को गिरफ्तार करने गयी पुलिस टीम से परिजन उलझे, दो गिरफ्तार

नामजद कुंदन सिंह को गिरफ्तार करने गढीरामपुर पहुंची थी नया रामनगर थाना पुलिस.

मुंगेर. शराब मामले में चल रहे नामजद कुंदन सिंह को गिरफ्तार करने गढीरामपुर पहुंची नया रामनगर थाना पुलिस को परिजनों के विरोध के बाद वैरंग वापस थाना लौटना पड़ा. हालांकि बाद में पुन: पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी सहित उसके भाई को गिरफ्तार किया. जिसे शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. बताया जाता कि गुरूवार की रात नयारामपुर थाना पुलिस शराब मामले के फरार नामजद अभियुक्त कुंदन कुमार को गिरफ्तार करने गढीरामपुर स्थित घर पहुंची. जिसका आरोपी के भाई व परिजन पुलिस से उलझ गये. परिजनों का आक्रोश देख कर पुलिस टीम वापस थाना लौट आयी. जिसके बाद नया रामनगर थानाध्यक्ष विनोद कुमार झा के बयान पर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी. जिसमें कुंदन सिंह व उसके भाई सत्यम सिंह को नामजद किया गया. नामजद प्राथमिकी दर्ज होने के बाद गुरूवार की देर रात पुलिस पुन: पुरी तैयारी के साथ गढ़ीरामपुर कुंदन के घर पर छापेमारी करने पहुंची. पुलिस ने शराब मामले के आरोपी कुंदन सिंह एवं उसके भाई सत्यम सिंह को गिरफ्तार कर थाना ले आयी. थानाध्यक्ष ने बताया कि गढ़ीरामपुर निवासी कुंदन सिंह शराब कांड में फरार था. जब पुलिस टीम उसकी गिरफ्तारी को पहुंची तो उसके परिजन पुलिस से ही उलझ गये. इस मामले में भी मामला थाना में दर्ज किया गया है. गुरुवार की रात ही पुन: छापेमारी कर कुंदन व सत्यम को गिरफ्तार कर लिया गया. जिसे शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >