महिला ने पारिवारिक कलह के कारण रची झूठी कहानी

बच्चा छीनने के मामले का पुलिस ने किया खुलासा

मुंगेर. कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बड़ी संदलपुर में 28 फरवरी को एक महिला के गोद से बच्चा छीनने का मामला सामने आया था. इसका मुंगेर पुलिस ने खुलासा किया. यह बच्चा चोरी का मामला नहीं था, बल्कि महिला द्वारा पारिवारिक कलह के कारण झूठी कहानी रची गयी थी. एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि 28 फरवरी को कासिम बाजार थाना को सूचना मिली कि एक महिला जब जेआरएस कॉलेज से अपने घर शाह कॉलोनी लौट रही थी. इसी क्रम में एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति ने संदलपुर दुर्गा मंदिर के पास आठ माह के नवजात को जबरन छिनकर भागने का प्रयास किया. लेकिन 100 मीटर दूर जाकर नवजात को सड़क किनारे छोड़कर भाग गया. इसको लेकर एसडीपीओ सदर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. अनुसंधान में रास्ते के सीसीटीवी फुटेज से यह पता चला कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई थी. इसके बाद जबरन बच्चा छीनकर भागने का दावा करने वाली उक्त महिला से पूछताछ की गयी. इसमें उसने बताया कि वह पारिवारिक समस्या से जूझ रही थी. इस कारण ऐसा किया. महिला ने माफी मांगते हुए इसकी पुनरावृति नहीं करने की बात कही. एसपी ने आम जनता से अपील की कि अफवाह फैलने और फैलाने से बचें. इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दें, पुलिस त्वरित संज्ञान लेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >