केएमडी कॉलेज की व्यवस्था पर कुलसचिव ने जतायी नाराजगी

मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलसचिव कर्नल विजय कुमार ठाकुर ने बुधवार को खगड़िया के केएमडी कॉलेज, परबत्ता का औचक निरीक्षण किया.

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलसचिव कर्नल विजय कुमार ठाकुर ने बुधवार को खगड़िया के केएमडी कॉलेज, परबत्ता का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कॉलेज की व्यवस्था तथा कक्षाओं में विद्यार्थियों की उपस्थिति पर नाराजगी जाहिर की. साथ ही इसे लेकर कुलपति को अवगत कराने की बात कही. उन्होंने कॉलेज में कक्षा संचालन, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, साफ-सफाई, शौचालय, खेल गतिविधि आदि व्यवस्था से रूबरू हुए. निरीक्षण के दौरान कुलसचिव ने पाया कि कॉलेज के प्रयोगशाला की स्थिति बदहाल है. प्रयोगशाला में आवश्यक उपकरण कमी है. साथ ही वहां समुचित सफाई भी नहीं थी. इसके अतिरिक्त पुस्तकालय की स्थिति भी अच्छी नहीं पायी गयी. पुस्तकों को व्यवस्थित तरीके से रखा भी नहीं गया है. पुस्तकालय में रख-रखाव की भी स्थिति अच्छी नहीं है. ऐसे में उन्होंने प्रभारी प्राचार्य से एक सप्ताह में पुस्तकालय व प्रयोगशाला की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने का निर्देश देते हुए कहा कि वे सात दिनों बाद दोबारा कॉलेज का निरीक्षण करेंगे. इससे पूर्व सभी कमियों को दूर कर लें. निरीक्षण के दौरान कुलसचिव कक्षा संचालन का भी जायजा लिया. जिसमें तीन कक्षाओं में विद्यार्थियों की उपस्थिति काफी कम पायी गयी. कुलसचिव ने बताया कि निरीक्षण प्रतिवेदन कुलपति को दिया जायेगा. जिसके बाद कुलपति द्वारा निर्णय लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >