नयी पेंशन स्कीम के विरोध में ईआरएमसी रेलकर्मियों ने किया प्रदर्शन

ईस्टर्न रेलवे मेंस कांग्रेस ने सोमवार को रेल इंजन कारखाना के गेट संख्या एक समीप एनपीएस और यूपीएस के विरोध में प्रदर्शन किया.

जमालपुर. ईस्टर्न रेलवे मेंस कांग्रेस ने सोमवार को रेल इंजन कारखाना के गेट संख्या एक समीप एनपीएस और यूपीएस के विरोध में प्रदर्शन किया. अध्यक्षता उपाध्यक्ष संजीव कुमार नीरज और शाखा सचिव ब्रांच संख्या-2 के राकेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया. मुख्य अतिथि सेंट्रल ऑफिस बियरर मनोज कुमार थे. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार मजदूर विरोधी नीतियों को मजदूरों पर थोप रही है. केंद्रीय उपक्रमों को प्राइवेट हाथों में दे रही है. जिसके कारण केंद्रीय कर्मचारियों में आक्रोश है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने यूपीएस लागू करने की घोषणा की है. जो कि मजदूरों के हित में नहीं है. ईस्टर्न रेलवे मेंस कांग्रेस नई पेंशन स्कीम और यूपीएस का विरोध करता है. जबतक ओल्ड पेंशन स्कीम लागू नहीं होगा, तबतक लड़ाई जारी रहेगी. अन्य वक्ताओं ने भी रेल कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी रेल कर्मियों को एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करें, ताकि केंद्र की सरकार रेल कर्मियों को ओल्ड पेंशन स्कीम दे. इस दौरान रेलकर्मी हाथों में पोस्टर बैनर लेकर जोरदार नारे लगाये. मौके पर जितेंद्र कुमार, सिसिलिया टुडू, रेणु कुमारी, मनोज कुमार, अविनाश कुमार, राजेंद्र प्रसाद यादव, कृष्ण कुमार, राकेश राज, रोहित ओझा, रविंद्र यादव, केके भार्गव, ऋषि कुमार, प्रमोद कुमार, विकास कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >