स्व-गणना पोर्टल पर नागरिक स्वयं दर्ज करें अपनी जानकारी : डीएम

सफलतापूर्वक सबमिट करने पर एक आईडी प्राप्त होगी, जिसे सुरक्षित रखना आवश्यक है.

स्व-गणना को लेकर जिलाधिकारी ने जनप्रतिनिधि, समाजसेवी व बुद्धिजीवियों संग की बैठक मुंगेर भारत की जनगणना-2027 को लेकर स्व-गणना का कार्य प्रारंभ है. अधिक से अधिक नागरिक स्व-गणना अभियान से जुड़े, उसको लेकर जिलाधिकारी निखिल धनराज ने मंगलवार को जन प्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं बुद्धिजीवियों के साथ बैठक की. जिसमें पदाधिकारियों, कर्मियों सहित आमजन को स्व-गणना में सहयोग करने तथा शत प्रतिशत लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई. बैठक में महापौर कुमकुम देवी, डीडीसी अजीत कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे. उन्होंने कहा कि स्व- गणना कार्य प्रारंभ है. जो 1 मई तक चलेगी. यह प्रक्रिया घर-घर सर्वेक्षण से लगभग 15 दिन पूर्व निर्धारित अवधि में संचालित की जा रही है, ताकि डेटा संग्रहण अधिक तीव्र, सटीक एवं पारदर्शी बन सके. इस प्रणाली के अंतर्गत प्रत्येक परिवार पोर्टल पर मोबाइल नंबर के माध्यम से ओटीपी सत्यापन से लॉगिन कर तथा अपना राज्य, जिला एवं स्थानीय क्षेत्र की जानकारी दर्ज करें. इसके बाद डिजिटल मानचित्र पर अपने आवास का सटीक स्थान चिन्हित कर घर एवं परिवार से संबंधित आवश्यक विवरण भरे. सफलतापूर्वक सबमिट करने पर एक आईडी प्राप्त होगी, जिसे सुरक्षित रखना आवश्यक है. उन्होंने कहा कि स्व-गणना के प्रमुख लाभों में डेटा की उच्च सटीकता, समय की बचत, फील्ड कार्य का कम बोझ तथा नागरिकों की सक्रिय भागीदारी शामिल है. उन्होंने स्व-गणना पोर्टल पर अधिक से अधिक नागरिक स्वयं अपनी जानकारी दर्ज करें, इसको लेकर बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, समाजसेवी एवं बुद्धिजीवी से सहयोग करने की अपील की. बैठक में विमलेंदू राय, दिनेश कुमार, कृष्ण कुमार अग्रवाल सहित अन्य मौजुद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

BIRENDRA KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >