राजासराय में एसटीएफ व नक्सली के बीच मुठभेड़, लगभग 200 राउंड चली गोलियां

खड़गपुर थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित राजासराय में रविवार की सुबह कुख्यात नक्सली सुरेश कोड़ा को गिरफ्तार करने गयी एसटीएफ की टीम के साथ नक्सलियों से मुठभेड़ हो गयी.

नक्सली सुरेश कोड़ा के जख्मी होने की सूचना, प्राथमिकी दर्ज

मुंगेर/हवेली खड़गपुर. खड़गपुर थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित राजासराय में रविवार की सुबह कुख्यात नक्सली सुरेश कोड़ा को गिरफ्तार करने गयी एसटीएफ की टीम के साथ नक्सलियों से मुठभेड़ हो गयी. इस मुठभेड़ में दोनों ओर से लगभग 200 राउंड गोलियां चली, जिसमें नक्सली सुरेश कोड़ा के जख्मी होने की सूचना है. इस मुठभेड़ में नक्सली दस्ता जंगल एवं पहाड़ी क्षेत्र का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा. एसपी के अनुसार मुठभेड़ में नक्सलियों द्वारा लगभग 125 चक्र एवं पुलिस द्वारा 80 चक्र फायरिंग की गयी है, जहां बड़ी मात्रा में खाली खोखे बरामद किए गए हैं.

जानकारी के अनुसार एसटीएफ को नक्सली सुरेश कोड़ा के दस्ते की मौजूदगी राजासराय में होने की गुप्त सूचना मिली थी. इसी सूचना पर एसटीएफ के डीएसपी सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में जवानों ने राजासराय के जंगली क्षेत्र की ओर कूच किया. जहां नक्सली सुरेश कोड़ा एवं उसके दस्ता को एसटीएफ की कार्रवाई की भनक लग गयी और नक्सलियों ने एसटीएफ पर गोलीबारी शुरू कर दी. एसटीएफ ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलीबारी की. इस गोलीबारी में दोनों ओर से लगभग 200 से अधिक राउंड गोलियां चली. एसटीएफ ने मौके से 40 खोखा भी बरामद किया है. इस मामले में एसटीएफ के सब इंस्पेक्टर विनय कुमार राय ने खड़गपुर थाना में नक्सली सुरेश कोड़ा सहित तीन नक्सलियों को नामजद करते हुए कई अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज करायी है.

राजासराय में कुख्यात नक्सली सुरेश कोड़ा के दस्ता से एसटीएफ की मुठभेड़ हुई है, जिसमें सुरेश कोड़ा के जख्मी होने की सूचना है. मुठभेड़ में नक्सलियों द्वारा लगभग 125 चक्र एवं पुलिस ने 80 चक्र फायरिंग की है. वहीं मौके पर से बड़ी संख्या में खाली खोखे बरामद किए गए हैं. घटना के बाद एसटीएफ की टीम एवं अन्य सुरक्षा बलों द्वारा लगातार कॉम्बिंग एवं सर्च अभियान के तहत जख्मी सुरेश कोड़ा की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

सैयद इमरान मसूद, पुलिस अधीक्षकB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >