मुंगेर नगर निगम सहित सभी निकायों के सशक्त स्थायी समिति सदस्यों का चुनाव 20 अप्रैल को

नगर निगम मुंगेर सहित जिले के सभी नगर निकायों के सशक्त स्थायी समिति सदस्यों का चुनाव आगामी 20 अप्रैल को होगा.

मुंगेर. नगर निगम मुंगेर सहित जिले के सभी नगर निकायों के सशक्त स्थायी समिति सदस्यों का चुनाव आगामी 20 अप्रैल को होगा. इसे लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी नगर पालिका सह जिलाधिकारी निखिल धनराज 9 अप्रैल को अधिसूचना जारी कर दिया है. इसे लेकर सभी निकायों के लिए निर्वाची पदाधिकारी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है. 20 अप्रैल को नामांकन होगा और उसी दिन वोटिंग, मतगणना, प्रमाण पत्र वितरण एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न कराया जायेगा.

निर्वाची पदाधिकारी व सहायक निर्वाची पदाधिकारी का हुआ चयन

मुंगेर नगर निगम के सशक्त स्थायी समिति सदस्यों के 7 पदों के लिए चुनाव होना है. चुनाव सभी प्रक्रिया नगर निगम कार्यालय सभागार में आयोजित की जायेगी. अपर समाहर्ता मनोज कुमार को निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है, जबकि सात पदों के लिए अलग-अलग सहायक निर्वाची पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किये गये है. इसी तरह नगर परिषद जमालपुर के 5 पदों के लिए चुनाव होगा. जिसके लिए उप विकास आयुक्त अजीत कुमार सिंह को निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया. चुनाव की सभी प्रक्रिया नगर परिषद कार्यालय जमालपुर के सभागार में आयोजित की जायेगी. जबकि नगर परिषद हवेली खड़गपुर के तीन पदों के लिए चुनाव होगा. जिसके लिए अपर समाहर्ता आपदा संजय कुमार को निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है. चुनावी प्रक्रिया अनुमंडल कार्यालय खड़गपुर के संभागार में पूरी की जायेगी. नगर पंचायत तारापुर के लिए अनुमंडल पदाधिकारी तारापुर राकेश रंजन कुमार को निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है. यहां तीन पदों के लिए चुनाव होगा. चुनाव स्थल अनुमंडल कार्यालय तारापुर सभागार को बनाया गया है. नगर पंचायत असरगंज चुनाव के लिए भूमि सुधार उप समाहर्ता तारापुर शशांक कुमार को निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है. यहां भी तीन पदों के लिए चुनाव होना है. चुनाव स्थल प्रखंड कार्यालय असरगंज के सभागार का चयन किया गया है. इसी तरह नगर पंचायत संग्रामपुर के तीन पदों के लिए चुनाव होगा. जिसके लिए जिला पंचायत राज पदाधिकारी मुंगेर कमल किशोर को निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है. यहां चुनाव की प्रक्रिया प्रखंड कार्यालय संग्रामपुर के सभागार में संपन्न कराया जायेगा. सभी पदों के लिए एक-एक सहायक निर्वाची पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त किया गया है.

मतगणना समाप्ति के तुरंत बाद परिणाम की घोषणा

जिले के सभी नगर निकायों के सशक्त स्थायी समिति सदस्यों का चुनाव 20 अप्रैल को संपन्न कराया जायेगा. नामांकन अवधि प्रात 8 बजे पूर्वाह्न से 10 बजे पूर्वाह्न तक निर्धािरित की गयी है. जबकि मतदान का समय 11 बजे पूर्वाहन से मतदान समाप्ति तक निर्धारित किया गया है. मतदान समाप्ति के पश्चात मतगणना होगा. जबकि मतगणना समाप्ति के तुरंत बाद परिणाम की घोषणा की जायेगी. उसके बाद निर्वाचित सदस्यों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया जायेगा. जिसके बाद उसी दिन शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित कर निर्वाचित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जायेगी.

वार्ड पार्षदों को एक सप्ताह पूर्व दी जायेगी चुनाव की सूचना

अधिसूचना में नगर निगम के नगर आयुक्त एवं नगर निकाय के सभी कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा नगर निकाय की सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों के निर्वाचन के लिए सभी वार्ड पार्षदों को कम से कम एक सप्ताह पूर्व स्थान एवं समय की सूचना से संबंधित पत्र का तामिला ससमय कराना है. सशक्त स्थायी समिति के प्रत्येक सदस्य की रिक्ति के विरुद्ध एक ही समय में अलग-अलग निर्वाचन कराया जायेगा और इसके लिए प्रत्येक रिक्ति के अनुसार मतपेटिका को क्रमानुसार चिह्नित की जायेगी. वार्ड पार्षद सभी रिक्तियों के विरुद्ध बारी-बारी से एक-एक बार मतदान कर सकेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

BIRENDRA KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >