टेटियाबंबर थाना पुलिस पर हमला करने के मामले में आठ लोग गिरफ्तार

टेटियाबंबर थाना क्षेत्र के भंडार गांव में हुए पुलिस टीम पर पथराव मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

पुलिस के बयान पर प्राथमिकी दर्ज, 16 नामजद व 20-25 अज्ञात को बनाया गया अभियुक्त

एसपी ने कहा : बूथ पर नहीं, गांव में हुआ था पुलिस टीम पर पथराव

मुंगेर. गुरुवार को मतदान के दिन टेटियाबंबर थाना क्षेत्र के भंडार गांव में हुए पुलिस टीम पर पथराव मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. जबकि अन्य नामजद व अज्ञात की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. एसपी सैयद इमरान मसूद ने स्पष्ट किया कि घटना बूथ पर नहीं, बल्कि गांव में हुई थी.

पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बताया कि गुरुवार को मतदान के दिन भंडार गांव स्थित मतदान केंद्र संख्या-227 पर एक विशेष राजनीतिक दल का गमछा लेकर कुछ युवक मतदान केंद्र में प्रवेश करना चाह रहे थे, जिसे सुरक्षाबलों ने रोक दिया. इसी दौरान टेटियाबंबर थाना पुलिस की टीम गश्ती करते हुए भंडार गांव पहुंची, तो वहां पर मजमा लगा हुआ था. पुलिस जब रुकी तो शरारती तत्वों ने पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया था, जिसमें एक पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गयी थी और एक जवान भी मामूली रूप से जख्मी हो गया था. इस मामले में टेटियाबंबर थाना में थानाध्यक्ष मुकेश कुमार केहरी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी. जिसमें 16 लोगों को नामजद किया गया है, जबकि 20-25 अज्ञात को अभियुक्त बनाया गया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भंडार गांव से आठ नामजदों क्रमशः पप्पू यादव, छोटू कुमार, सिंटू कुमार, सन्नी कुमार, धनंजय यादव, रूपेश कुमार, धीरज कुमार एवं जीवन यादव को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. वहीं अन्य नामजदों एवं अज्ञात अभियुक्तों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए टेटियाबंबर थाना पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

BIRENDRA KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >